लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से आ रहे शरणार्थियों का स्वागत करें विभिन्न देश : पोप

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:25 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, पांच सितंबर (एपी) ईसाइयों के सर्वोच्च धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस दुनिया के विभिन्न देशों को अफगानिस्तान से आए उन शरणार्थियों का स्वागत करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो एक नया जीवन शुरू करना चाहते हैं। पोप ने रविवार को सेंट पीटर स्क्वायर में जनता को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि अफगानिस्तान में विस्थापित लोगों को सहायता और सुरक्षा मिले। पोप फ्रांसिस ने कहा, ‘‘ अशांति के इन क्षणों में, जिसमें अफगानिस्तान के लोग दुनिया से शरण मांग रहे हैं, मैं उनमें से सबसे कमजोर लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं, मैं प्रार्थना करता हूं कि कई देश नये जीवन की तलाश करने वालों का स्वागत कर उनकी रक्षा करें।’’ पोप ने तालिबान का नाम लिए बिना कहा, “ मैं कामना करता हूं कि अफगानिस्तान के युवाओं को शिक्षा के अवसर मिलें, जोकि मानव विकास के लिए बेहद आवश्यक है।“ पोप ने अपने संबोधन को समाप्त करते हुए कामना की कि अफगानिस्तान के लोग दुनिया में जहां कहीं भी हों, शांति और सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जी सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा