लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में स्कूलों में बच्चों के मास्क पहनने संबंधी दिशा-निर्देशों पर मतभेद

By भाषा | Updated: July 31, 2021 22:16 IST

Open in App

हर्टफोर्ड, 31 जुलाई (एपी) अमेरिका में स्वास्थ्य अधिकारियों ने जहां स्कूलों में अभी बच्चों के मास्क पहनने की सिफारिश की है, वहीं देशभर में अभिभावक और नीति निर्माता इस मुद्दे पर आपस में बॅंटे हुए हैं।

कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप ने देश में चिंता बढ़ा रखी है। कुछ राज्यों ने जहां यह संकेत दिया है कि वे बच्चों के मास्क पहनने के संघीय सरकार के निर्देश का पालन करेंगे, वहीं कुछ अन्य राज्यों ने कहा है कि वे यह निर्णय अभिभावकों पर छोड़ेंगे।

रिपब्लिकनों के शासन वाले कुछ राज्यों के सांसदों ने मास्क की आवश्यकता को स्कूलों के लिए अवैध बना दिया है।

कनेक्टिकट में गवर्नर नेड लैमोंट के राजधानी हर्टफोर्ड स्थित आधिकारिक आवास के बाहर मास्क विरोधी रैलियां हुई हैं और ‘‘मास्क से हमारे बच्चों को मुक्त करो’’ जैसे नारे लगे हैं।

लैमोंट डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हैं और उनका कहना है कि वह देश के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के हालिया परामर्श का पालन करेंगे।

सीडीसी ने मंगलवार को सिफारिश की कि भले ही टीकाकरण हो गया हो, देशभर के स्कूलों में सभी शिक्षक, छात्र, कर्मचारी और आगंतुक मास्क पहनें।

इसने कहा कि टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए भी कोराना वायरस के घातक स्वरूप डेल्टा से जुड़ा जोखिम है।

ब्रैनफोर्ड, कनेक्टिकट में मास्क विरोधी रैलियों में शामिल चार बच्चों की मां 33 वर्षीय एलिमा ब्रायंट ने कहा कि वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है, खासकर बच्चों के लिए। उसने कहा कि वह स्कूल में अपने बच्चों को मास्क पहनाने की जगह उन्हें स्कूल से निकालना पसंद करेगी क्योंकि मास्क बच्चों के लिए वायरस से भी अधिक खतरनाक है।

वहीं, अनेक अभिभावक ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि बच्चों को स्कूलों में मास्क न पहनाने से बीमारी और बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'