लाइव न्यूज़ :

बोत्सवाना में खदान से निकला 1,000 कैरेट से अधिक वजन का हीरा

By भाषा | Updated: June 18, 2021 11:25 IST

Open in App

गाबोरोने (बोत्सवाना), 18 जून (एपी) दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना में खदान से एक बड़े आकार का हीरा मिला है जिसका वजन 1,000 कैरेट से अधिक है। यह खदान से निकाला गया इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा हीरा हो सकता है।

उच्च गुणवत्ता वाला, 1,098.3 कैरेट का यह हीरा इस महीने की शुरुआत में ज्वानेंग खदान से निकाला गया। इस खदान पर बोत्सवाना सरकार, देबस्वाना और डी बीयर्स समूह का मालिकाना हक है। देबस्वाना की कार्यकारी प्रबंध निदेशक लियनेटे आर्मस्ट्रांग ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यहां से हम जल्द ही और बड़े हीरे निकाल सकेंगे। इस आकार का हीरा ठीक-ठाक अवस्था में निकाल पाना एक उपलब्धि के समान है।’’

हीरा 73 मिलीमीटर लंबा, 52 मिलीमीटर चौड़ा और 27 मिलीमीटर मोटा है तथा यह कंपनी के 50 साल के इतिहास में खदानों में पाया गया सबसे बड़ा हीरा है। आर्मस्ट्रांग ने बताया कि इससे पहले ज्वानेंग खदान में सबसे बड़ा 446 कैरट का हीरा 1993 में मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते