लाइव न्यूज़ :

समानता के लिए संघर्ष करने वाले दक्षिण अफ्रीका के डेसमंड टूटू का निधन

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:17 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 26 दिसंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका में नस्ली न्याय और एलजीबीटी अधिकारों के संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले सक्रिय कार्यकर्ता एवं केप टाउन के सेवानिवृत्त एंग्लिकन आर्चबिशप डेसमंड टूटू का निधन हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने रविवार को यह जानकारी दी। टूटू 90 वर्ष के थे।

रंगभेद के कट्टर विरोधी, अश्वेत लोगों के दमन वाले दक्षिण अफ्रीका के क्रूर शासन के खात्मे के लिए टूटू ने अहिंसक रूप से अथक प्रयास किए।

उत्साही और मुखर पादरी ने जोहानिसबर्ग के पहले अश्वेत बिशप और बाद में केप टाउन के आर्चबिशप के रूप में अपने उपदेश-मंच का इस्तेमाल किया और साथ ही घर तथा विश्व स्तर पर नस्ली असमानता के खिलाफ जनता की राय को मजबूत करने के लिए लगातार सार्वजनिक प्रदर्शन किया।

रामफोसा ने एक बयान में कहा कि रविवार को टूटू का निधन, "हमें एक मुक्त दक्षिण अफ्रीका देने वाले उत्कृष्ट दक्षिण अफ्रीका की एक पीढ़ी की विदाई में शोक का एक और अध्याय है।”

उन्होंने कहा,"दक्षिण अफ्रीका में प्रतिरोध के रास्ते से लेकर दुनिया के महान गिरजाघरों और उपासना स्थलों तक, और नोबेल शांति पुरस्कार समारोह की प्रतिष्ठित व्यवस्था तक, आर्चबिशप ने खुद को एक गैर-सांप्रदायिक, सार्वभौमिक मानवाधिकारों के समावेशी हिमायती के रूप में प्रतिष्ठित किया।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मोदी ने टूटू को श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि वह विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों के लिए एक मार्गदर्शक थे और मानवीय गरिमा एवं समानता पर उनके जोर को हमेशा याद रखा जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने रविवार सुबह 90 वर्षीय टूटू के निधन की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH