लाइव न्यूज़ :

डर्शोविट्ज़ ने सीरीज ‘फिल्थी रिच’ में उनके किारदार को लेकर ‘नेटफ्लिक्स’ पर किया मुकदमा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:12 IST

Open in App

मियामी, 27 मई (एपी) अटॉर्नी एवं हार्वर्ड में कानून के प्रोफेसर एलन डर्शोविट्ज़ ने सीरीज ‘फिल्थी रिच’ में उनके किरदार को ले कर नेटफ्लिक्स पर आठ करोड़ डॉलर का मुकदमा किया है।

नेटफ्लिक्स की यह सीरीज यौन अपराधी जेफ़री इप्स्टीन पर आधारित है।

मुकदम बुधवार को मियामी संघीय अदालत में दर्ज कराया गया। इसमें दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स ने सीरीज में जानबूझकर डर्शोविट्ज़ को गलत तरह से प्रदर्शित किया है।

डर्शोविट्ज पहले इप्स्टीन के वकील रहे चुके हैं।

मुकदम में दलील दी गई कि सीरिज में डर्शोविट्ज़ के, इप्स्टीन की एक पीड़ित के साथ यौन संबंध बनाने का गलत दावा कर नेटफ्लिक्स ने उन्हें बदनाम किया है।

अब अधिकतर वकालत से दूर रहने वाले डर्शोविट्ज ने कहा कि वर्जीनिया ज्यूफ्रे का यह दावा, कि उनके बीच यौन संबंध बने थे, गलत है और नेटफ्लिक्स को यह पता है।

ज्यूफ्रे ने इप्स्टीन के खिलाफ भी काफी मुखर रूप से आरोप लगाए थे।

यौन तस्करी और उससे संबंधित मामलों के आरोपी इप्स्टीन की अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मौत हो गई थी। उसकी मौत को आत्महत्या करार दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'