लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संबंधी नए नियमों के खिलाफ नीदरलैंड में प्रदर्शन, हिंसा

By भाषा | Updated: November 20, 2021 10:35 IST

Open in App

हेग, 20 नवंबर (एपी) नीदरलैंड में टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों का प्रवेश कुछ स्थानों पर वर्जित करने की सरकार की योजना के खिलाफ रॉटरडेम में शुक्रवार रात हुए प्रदर्शन में हिंसा के बाद पुलिस को चेतावनी देने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि हिंसक प्रदर्शन के दौरान ‘‘गोलियां चलने से कुछ लोग घायल हुए हैं।’’ यहां दंगाईयों को मुख्य मार्ग से तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं।

नीदरलैंड के प्रसारणकर्ता ‘एनओएस’ ने सोशल मीडिया पर उपलब्ध एक वीडियो प्रसारित किया, जिसमें नजर आ रहा है कि रॉटरडेम में एक व्यक्ति को गोली लगी है।

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘अभी यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति को किसने और कैसे गोली मारी।’’

पुलिस ने शुक्रवार रात को कहा कि रॉटरडेम शहर के केंद्र में अभी भी हालात अशांत हैं तथा भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। उसने बताया कि दर्जन भर दंगाईयों को गिरफ्तार किया गया है तथा अभी और लोगों को गिरफ्तार किया जाना है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस अधिकारियों समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। उसने ट्वीट करके बताया कि दंगाईयों ने आगजनी शुरू कर दी तथा अधिकारियों को शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन बंद करना पड़ा।

सरकार ने कहा कि वह एक कानून लाना चाहती है जिसमें व्यवसाय देश की कोरोना वायरस पास प्रणाली को केवल उन लोगों तक सीमित कर सकेंगे, जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है या फिर जो लोग कोविड-19 से उबरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH