लाइव न्यूज़ :

बर्लिन में प्रतिबंधों के बावजूद प्रदर्शन, 600 लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: August 2, 2021 08:58 IST

Open in App

बर्लिन, दो अगस्त (एपी) जर्मनी में कोविड-19 की रोकथाम के लिए उठाए गए सरकार के कदमों से असंतुष्ट हजारों लोग पाबंदियों के बावजूद सड़कों पर उतर आए, जिससे उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई और करीब 600 लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

स्थानीय अधिकारियों ने सप्ताहांत में विभिन्न प्रदर्शनों पर रोक लगा दी थी, लेकिन बर्लिन में प्रदर्शनकारियों ने इस प्रतिबंध की अवहेलना की। बर्लिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए रविवार को दो हजार से अधिक अधिकारियों को तैनात किया था। विभाग ने बताया कि इन अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों ने ‘‘ बदसलूकी की और उन पर हमला किया।’’

बर्लिन पुलिस ने कहा, ‘‘ उन्होंने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की और हमारे सहयोगियों को खींचने की कोशिश की।’’ इसलिए अधिकारियों को परेशान करने वालों पर बल प्रयोग करना पड़ा।’’

जर्मनी की मीडिया के अनुसार, रविवार शाम तक पुलिस ने करीब 600 लोगों को हिरासत में ले लिया था और प्रदर्शनकारी तब भी शहर में रैली कर रहे थे।

गौरतलब है कि इस रविवार को जर्मनी में कोविड-19 के 2,097 नए मामले सामने आए थे जो, गत रविवार को सामने आए नए मामलों से 500 से अधिक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'