लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा दर्शाती है कि भारत के साथ संबंधों को अमेरिका कितना महत्व देता है: पोम्पिओ

By भाषा | Updated: February 28, 2020 10:13 IST

डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी और 25 फरवरी को भारत दौरे पर थे। यहां वह अपनी पत्नी व अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद के साथ आए थे। यहां उन्होंने 'नमस्‍ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपोम्पिओ ने ट्रंप द्वारा किए गए व्हाइट हाउस के पोस्ट को दोबारा ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘लोकतांत्रिक मूल्य हमें एकजुट करते हैं, साझे हित हमें जोड़ते हैं और राष्ट्रपति के नेतृत्व में हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और हो रही है।’’ दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और भारत की साझेदारी में इस सप्ताह शानदार प्रगति की गई।’’

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत की हालिया यात्रा दर्शाती है कि अमेरिका नयी दिल्ली के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है। पोम्पिओ ने ट्रंप के दो दिवसीय भारत यात्रा से लौटने के एक दिन बाद गुरुवार को ट्वीट किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति की ‘‘इस सप्ताह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा इस बात को दर्शाती है कि अमेरिका, भारत एवं अमेरिका के संबंधों को कितना महत्व देता है।’’

भारत यात्रा के दौरान ट्रंप अहमदबाद, आगरा और नई दिल्ली गए थे। पोम्पिओ ने ट्रंप द्वारा किए गए व्हाइट हाउस के पोस्ट को दोबारा ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘लोकतांत्रिक मूल्य हमें एकजुट करते हैं, साझे हित हमें जोड़ते हैं और राष्ट्रपति के नेतृत्व में हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और हो रही है।’’

ट्रंप ने व्हाइट हाउस की ओर से जारी पोस्ट में कहा, ‘‘हम भारत के साथ हमारी साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं। हम दोनों देश स्वतंत्रता, व्यक्तिगत अधिकारों और कानून के शासन की रक्षा करने वाले संविधानों और लोकतंत्र की साझा परम्पराओं के कारण एकजुट रहे हैं।’’

इस बीच दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और भारत की साझेदारी में इस सप्ताह शानदार प्रगति की गई।’’ वेल्स ने कहा कि ट्रंप की भारत यात्रा ने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया है और ऊर्जा, रक्षा, लोगों के बीच आपसी संबंध एवं हिंद-प्रशांत सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका