लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राज्यों के हालिया चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रदर्शन चिंता का विषय नहीं: बाइडन

By भाषा | Updated: November 4, 2021 16:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार नवंबर (एपी) अमेरिका के राज्यों में इस सप्ताह हुए चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी को लगे झटके के बावजूद देश के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि चुनावों में उनकी पार्टी का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय नहीं है।

मात्र एक साल पहले आठ करोड़ 10 लाख मतों से व्हाइट हाउस में जीत दर्ज करने वाले बाइडन की पार्टी के वरिष्ठ नेता टेरी मैकऑलिफ को वर्जीनिया के गवर्नर के चुनाव में पहली बार रिपब्लिकन उम्मीदवार बने ग्लेन यंगकिन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस राज्य में बाइडन ने 10 प्रतिशत अंकों से जीत हासिल की थी।

न्यूजर्सी के मौजूदा गवर्नर फिल मर्फी मामूली अंतर से जीत पाए। इस राज्य में भी बाइडन ने 16 प्रतिशत अंकों से जीत प्राप्त की थी। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि ये चुनाव परिणाम डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चिंता का विषय हैं, लेकिन बाइडन का कहना है कि उनके घरेलू एजेंडे के संसद में पारित होते ही मतदाताओं का रुख बदल जाएगा।

बाइडन ने बुधवार को दलील दी कि उनका प्रशासन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से उबरने की दिशा में आगे बढ़ रहा है कि उनकी घरेलू खर्च योजना नाराज मतदाताओं को शांत करेगी। उन्होंने इस विचार को खारिज कर दिया कि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के खराब प्रदर्शन का संबंध एक हजार अरब डॉलर के अवसंरचना विधेयक और 1,750 अरब डॉलर की सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहल में देरी से जुड़ा है।

बाइडन ने कहा कि यदि विधेयक मंगलवार को चुनाव से पहले भी पारित हो गया होता, तो भी मैकऑलिफ के चुनाव परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वर्जीनिया में राष्ट्रपति के लिए समर्थन कम हुआ है। वर्जीनिया के 47 प्रतिशत मतदाताओं ने उनके प्रदर्शन से संतुष्टि जताई और 53 प्रतिशत ने नाखुशी जताई।

डेमोक्रेटिक नेता और सांसद गेरी कोनोली ने भी कहा कि वर्जीनिया में चुनाव परिणाम के बाद पार्टी और बाइडन को सतर्क हो जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला