लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: बेंजामिन नेतन्याहू और हमास नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग, जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 20, 2024 17:47 IST

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के मुख्य अभियोजक करीम खान ने युद्ध अपराधों के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देयुद्ध अपराधों के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के मुख्य अभियोजक करीम खान ने की मांग करीम खान ने कहा है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है

Israel–Hamas war: अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के मुख्य अभियोजक करीम खान ने युद्ध अपराधों के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग की है। करीम खान ने कहा है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। 

करीम खान हमास नेता याह्या सिनवार और दो अन्य शीर्ष हमास नेताओं  मोहम्मद दियाब इब्राहिम अल-मसरी और हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनिएह के के लिए गिरफ्तारी वारंट की मांग कर रहे हैं। याह्या सिनवार हमास की सैन्य शाखा अल कासिम ब्रिगेड के मुखिया हैं। उन्होंने गाजा में इजरायल के सैन्य हमले को लेकर इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ वारंट की भी मांग की है। 

पिछले महीने रिपोर्टें सामने आईं थीं कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के मुख्य अभियोजक गाजा में जारी बमबारी को लेकर कार्रवाई पर विचार कर रहे थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने कहा था कि इज़राइली सरकार और सैन्य अधिकारियों के खिलाफ कोई भी आईसीसी गिरफ्तारी वारंट ऐतिहासिक अपमान होगा। 

बता दें कि इस बीच मध्य गाजा में एक इजराइली हवाई हमले जारी हैं। 19 मई को ध्य गाजा में एक इजराइली हवाई हमले में 27 लोग मारे गए। हमास के साथ आठ महीने से चल रही लड़ाई ने और जोर पकड़ लिया है। हालांकि, युद्ध के बाद गाजा में कौन शासन करेगा, इस सवाल पर इजराइली नेता बंटे हुए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी वार कैबिनेट के दो अन्य सदस्यों से आलोचना का सामना करना पड़ा है। 

उनके मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बेनी गांत्ज ने कहा है कि युद्ध के बाद गाजा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशासन को शामिल करते हुए आठ जून तक एक योजना नहीं बनाई जाती है तो वह सरकार से बाहर हो जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के नेतन्याहू और अन्य इजराइली नेताओं से रविवार को मिलने की उम्मीद है ताकि इजराइल को मान्यता देने के लिए सऊदी अरब के साथ एक महत्वाकांक्षी अमेरिकी योजना पर चर्चा की जा सके। 

टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूइजराइलHamasआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?