लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई सशस्त्र बलों का प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली का दौरा करेगा

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:26 IST

Open in App

भारत सरकार ने रविवार को कहा कि औद्योगिक विशेषज्ञता पर विशेष ध्यान देने के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रीलंकाई सशस्त्र बलों का एक प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली की यात्रा करेगा। नयी दिल्ली जाने वाले श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल में 39 अधिकारी शामिल होंगे, जिन्हें तीनों सेना मुख्यालयों के कामकाज से अवगत कराया जाएगा और तीनों सेनाओं के फील्ड फॉर्मेशन की दिनचर्या से भी परिचित कराया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्रा के दौरान ‘‘भारतीय सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत और विभिन्न उद्योगों तथा सांस्कृतिक स्थलों का दौरा भी निर्धारित किया गया है।’’ प्रतिनिधिमंडल के रवाना होने से पहले, भारत के उप उच्चायुक्त विनोद के. जैकब और सहायक रक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट कर्नल पुनीत सुशील ने शनिवार को कोलंबो में डिफेंस सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (डीएससीएससी) में अधिकारियों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान जैकब ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराना संबंध है, जो बौद्ध धर्म से जुड़ाव और लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित है। भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘ये दौरा दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए एक पहल है और भारत तथा श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग के समग्र दायरे में औद्योगिक विशेषज्ञता पर विशेष ध्यान देने के साथ भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति का भी परिचायक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

क्रिकेटसुपर-8 से पहले श्रीलंका को झटका, वानिंदु हसरंगा के बाद टी20 वर्ल्ड कप से बाहर पथिराना, इस खिलाड़ी को मौका

क्रिकेटICC Super 8, T20 World Cup 2026: ग्रुप-ए से भारत-पाकिस्तान, ग्रुप-बी से श्रीलंका-जिम्बाब्वे, ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज-इंग्लैंड और ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड, देखिए शेयडूल

क्रिकेटपाकिस्तान टीम की हार देख बीच मैच में मैदान छोड़ भागे पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!