लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 62 हुई

By भाषा | Updated: June 8, 2021 14:50 IST

Open in App

कराची, आठ जून पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सोमवार को हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 62 हो गई। विपक्षी दलों ने मांग की है कि देश में हुए भीषण ट्रेन हादसों में से एक इस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए तुरंत जांच की जाए।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को कराची से सरगोधा जा रही ‘मिल्लत एक्सप्रेस’ पटरी से उतर गई थी और सामने वाली पटरियों पर गिर गई जिससे रावलपिंडी से कराची आ रही ‘सर सैयद एक्सप्रेस’ उससे टकरा गई। टक्कर के कारण मिल्लत एक्सप्रेस की बोगियां पलट गईं। यह हादसा सिंध के घोटकी जिले के ढरकी शहर के निकट हुआ। एआरवाई न्यूज के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई तथा 100 अन्य घायल हो गए।

जिया न्यूज ने सुक्कुर में रेलवे के संभागीय अधीक्षक तारीक लतीफ के हवाले से बताया कि राहत अभियान पूरा हो चुका है तथा पटरियों को भी साफ किया जा चुका है। इस हादसे में 17 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई थीं, उन्हें तथा इंजिन को पटरियों से हटा लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें रेल सेवाओं को बहाल करने के आदेश मिले हैं।’’

रेलवे मंत्री आजम स्वाति ने कहा कि सुक्कुर संभाग में रेल की पटरियां खस्ताहाल हैं। उन्होंने विस्तृत जांच के आदेश देते हुए कहा, ‘‘हमें इस हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाना होगा।’’

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने रेल हादसे की तत्काल जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 में जब से इमरान खान की सरकार सत्ता में आई है तब से रेल हादसे भी अधिक हो रहे हैं।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज, जमायत उलेमा ए इस्लाम फजल समेत कई विपक्षी दलों ने इस हादसे पर संसदीय बहस की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब