लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोविड-19 से मृत्यु दर कम लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव: मंत्री

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:49 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, एक नवंबर सिंगापुर कोविड-19 मृत्यु दर को ‘बेहद कम’ रखने में सफल रहा लेकिन वरिष्ठ स्वास्थ्य राज्य मंत्री का कहना है कि इससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी ‘दबाव’ है।

वरिष्ठ स्वास्थ्य राज्य मंत्री जानिल पुथुचेरी ने देश में आईसीयू और अस्पताल क्षमता पर बयान देते हुए बताया कि कोविड-19 से मृत्यु दर 0.2 फीसदी है।

चैनल न्यूज एशिया ने पुथुचेरी को यह कहते हुए उद्धृत किया कि संभावित सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकीय देखरेख के बाद में भी मृतकों की संख्या बढ़ेंगी और प्रति साल लगभग 2,000 लोगों की मौत हो सकती है। मृतकों में ज्यादातर बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग होंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के साथ ही मरनेवालों की संख्या बढ़ी हैं लेकिन सिंगापुर मृत्यु दर ‘बेहद कम’ रखने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि देश में टीकाकरण की दर ऊंची रहने से कोविड-19 के ज्यादातर मामले में आंशिक लक्षण या लक्षण नहीं देखे गए।

हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मौजूदा समय में ‘दबाव’ तो जरूर है लेकिन यह चरमराई नहीं है। सिंगापुर में रविवार तक संक्रमण से 407 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 395 लोगों की मौत अस्पताल में हुई और आठ लोगों की मौत घर तथा चार लोगों की मौत स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा