लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः हेरात के मुख्य चौराहे पर शव को क्रेन से लटकाया, नहीं सुधर रहा तालिबान

By भाषा | Updated: September 25, 2021 19:54 IST

चौराहे पर दवा दुकान चलाने वाले वजीर अहमद सिद्दिकी ने एपी को बताया कि चौराहे पर चार शव लाये गये जिनमें तीन शव प्रदर्शित करने के लिए शहर के अन्य चौराहों पर ले जाये गये।

Open in App
ठळक मुद्देचारों को अपहरण के जुर्म में पकड़ा गया और पुलिस ने उन्हें मार दिया।तालिबान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आयी है।एक बार फिर 1990 के दशक के कठोर शासन को लागू करेंगे।

काबुलः अफगानिस्तान के हेरात शहर के मुख्य चौराहे पर तालिबान ने एक शव क्रेन से लटका दिया। एक चश्मदीद ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह ऐसी है नृशंसता है जो तालिबान के अतीत के तौर तरीके की वापसी का संकेत देता है।

चौराहे पर दवा दुकान चलाने वाले वजीर अहमद सिद्दिकी ने एपी को बताया कि चौराहे पर चार शव लाये गये जिनमें तीन शव प्रदर्शित करने के लिए शहर के अन्य चौराहों पर ले जाये गये। उसने बताया कि तालिबान ने चौराहे पर घोषणा की कि इन चारों को अपहरण के जुर्म में पकड़ा गया और पुलिस ने उन्हें मार दिया।

तत्काल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये चारों पुलिस के साथ गोलीबारी में मारे गये या फिर गिरफ्तारी के बार उनकी हत्या कर दी गयी। वैसे तालिबान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आयी है। तालिबान के संस्थापकों में एक और अफगानिस्तान में पिछले तालिबान शासन के दौरान इस्लामिक कानून की कठोर व्याख्या को लागू करने के पैरोकार मुल्ला नूरूद्दिन तुराबी ने पिछले हफ्ते एपी से कहा था कि उसके कठोर नियमों के तहत लोगों को मौत एवं अंगभंग की सजा फिर तामील की जाएगी , भले ही ऐसा सार्वजनिक रूप से नहीं किया जाए।

काबुल पर 15 अगस्त को तालिबान के काबिज होने एवं पूरे देश को नियंत्रण में लेने के बाद से अफगान एवं दुनिया यह देख रही है कि क्या वे एक बार फिर 1990 के दशक के कठोर शासन को लागू करेंगे। तालिबानी भले ही वीडियो एवं मोबाइल फोन जैसे प्रौद्योगिकीगत बदलाव को अपना रहे हों लेकिन उसके नेताओं में अब भी कट्टरपंथ एवं रुढ़िवादी वैश्विक दृष्टिकोण भरा पड़ा है।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा