लाइव न्यूज़ :

दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं हैः पाक विदेश कार्यालय का दावा

By भाषा | Updated: July 4, 2019 20:35 IST

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं है।’’ डी-कंपनी के एक प्रमुख सदस्य जाबिर मोती (51) के प्रत्यर्पण मुकदमे के दौरान लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत को बुधवार को बताया गया कि दाऊद 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों को लेकर वांछित है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी अटार्नी के हलफनामे के अंश के मुताबिक ‘‘डी कंपनी’’ का सरगना दाऊद इब्राहिम फिलहाल पाकिस्तान में निर्वासन में है। अमेरिका के मुताबिक दाऊद आतंकी संगठन अलकायदा से करीबी संबंध रखे हुए था। इस वजह से अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

पाक विदेश कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिमपाकिस्तान में नहीं है। दरअसल, एक दिन पहले ही ब्रिटेन की एक अदालत को बताया गया था कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में वांछित यह गैंगेस्टर फिलहाल इसी मुल्क (पाकिस्तान) में रह रहा है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं है।’’ डी-कंपनी के एक प्रमुख सदस्य जाबिर मोती (51) के प्रत्यर्पण मुकदमे के दौरान लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत को बुधवार को बताया गया कि दाऊद 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों को लेकर वांछित है और वह फिलहाल पाकिस्तान में है।

इन धमाकों में 200 लोग मारे गए थे। मोती के वकील एडवर्ड फित्जगेराल्ड द्वारा पढ़े गए प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अटार्नी के हलफनामे के अंश के मुताबिक ‘‘डी कंपनी’’ का सरगना दाऊद इब्राहिम फिलहाल पाकिस्तान में निर्वासन में है।

दाऊद और उसका भाई अनीस इब्राहिम 1993 से ही भारत से फरार है। उन्होंने बताया कि मौजूदा जांच से इस बात का खुलासा हुआ कि जाबिर मोती सीधे दाऊद को रिपोर्ट करता था। दरअसल, फित्जगेराल्ड यह स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे कि उनके मुवक्किल को अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दाऊद और डी कंपनी से जोड़े जाने का यह मतलब होगा कि उस पर न्यूयार्क के मेट्रोपोलिटन सुधार केंद्र में विशेष प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उसे अलग-थलग रखना और उसे जोखिम में रखना शामिल है।

अमेरिका के मुताबिक दाऊद आतंकी संगठन अलकायदा से करीबी संबंध रखे हुए था। इस वजह से अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। दाऊद का सहयोगी जाबिर धन शोधन, वसूली और मादक पदार्थों की तस्करी की साजिश रचने के आरोपों को लेकर अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के मुकदमे का सामना कर रहा है। जाबिर को स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस) के अधिकारियों ने अगस्त 2018 को लंदन के एक होटल से गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमपाकिस्तानब्रिटेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल