लाइव न्यूज़ :

डेनियल पर्ल हत्या मामला: सिंध सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले को शीर्ष न्यायालय में दी चुनौती

By भाषा | Updated: April 23, 2020 20:46 IST

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या मामले में ब्रिटेन में जन्मे अल-कायदा के शीर्ष नेता अहमद उमर सईद शेख और तीन अन्य को बरी करने के प्रांतीय उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंध सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले को शीर्ष न्यायालय में चुनौती दी है।द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के दक्षिण एशिया ब्यूरो के प्रमुख 38 वर्षीय पर्ल का उस समय अपहरण किया गया था।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान की सिंध सरकार ने 2002 में यहां अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या मामले में ब्रिटेन में जन्मे अल-कायदा के शीर्ष नेता अहमद उमर सईद शेख और तीन अन्य को बरी करने के प्रांतीय उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के दक्षिण एशिया ब्यूरो के प्रमुख 38 वर्षीय पर्ल का उस समय अपहरण किया गया और उनका सिर कलम कर दिया गया था, जब वह देश की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई और अल-कायदा के बीच कथित संबंधों की पड़ताल करने वाली एक खबर के सिलसिले में 2002 में पाकिस्तान आए थे। ‘डॉन’ की खबर के अनुसार दक्षिणी सिंध प्रांत की सरकार ने सिंध उच्च न्यायालय के दो अप्रैल के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में बुधवार को याचिका दायर की।

सिंध उच्च न्यायालय ने आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) द्वारा शेख को सुनाई गई मौत की सजा को पलट दिया और तीन अन्य दोषियों फहद नसीम, सलमान साकिब और शेख आदिल को बरी कर दिया। सिंध के महाभियोजक फयाज शाह ने इस आधार पर शीर्ष न्यायालय में अपील दायर की कि ‘‘अंतिम बार देखने संबंधी साक्ष्य’’, ‘‘वेष बदलना’’ और ‘‘पहचान परेड’’ आरोपियों के खिलाफ साबित हुई।

इसके अलावा अपील में कहा गया है कि पत्रकार की हत्या करते हुए दिखाने वाले वीडियो की एक सरकारी अधिकारी ने पुष्टि की थी और इसे कभी चुनौती नहीं दी गई। अपील में कहा गया है कि आरोपी अभियोजन द्वारा पेश किए गए सबूतों के खिलाफ कोई शक पैदा करने वाली सामग्री पेश करने में नाकाम रहे। 

इसके अलावा रिमांड के दौरान सह-आरोपियों ने निचली अदालत के न्यायाधीश के समक्ष अपना दोष स्वीकार कर लिया था। अपील में कहा गया है कि अत: यह साबित होता है कि सभी आरोपियों ने एक-दूसरे की मिलीभगत से अपराध को अंजाम दिया और वे पर्ल की हत्या समेत सभी अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानहाई कोर्टअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल