लाइव न्यूज़ :

सीपीसी है ‘सर्वेसर्वा’, आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को तेज करे चीनी सेना : शी चिनफिंग

By भाषा | Updated: July 31, 2021 23:02 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 31 जुलाई चीन के सेना दिवस की पूर्व संध्या पर देश के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ‘‘सर्वेसर्वा’’ है और सेना अमेरिका की तर्ज पर 2027 तक विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना बनने के लिए ठोस प्रयास करे।

पिछले साल चिनफिंग (68) के नेतृत्व में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के सम्मेलन में चीनी सेना को 2027 तक अमेरिका की तर्ज पर एक पूर्ण आधुनिक सेना बनाने संबंधी योजना को अंतिम रूप दिया गया था।

पिछले साल अक्टूबर में हुए सीपीसी के पूर्ण अधिवेशन के बाद मीडिया में आईं खबरों में कहा गया था कि चीनी सेना की स्थापना के शताब्दी वर्ष 2027 तक चीन अपनी सेना को पूरी तरह आधुनिक सेना बनाएगा।

सीपीसी और केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रमुख चिनफिंग ने शनिवार को सत्तारूढ़ पार्टी के राजनीतिक ब्यूरो के अध्ययन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 में मनाए जाने वाले चीनी सेना के शताब्दी वर्ष तक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाए।

सीएमसी चीनी सेना ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) का सर्वोच्च संगठन है।

गत एक जुलाई को अपना शताब्दी वर्ष मनाने वाली सीपीसी के इतिहास को याद करते हुए चिनफिंग ने कहा, ‘‘पार्टी सर्वेसर्वा’’ है और सेना को 2027 तक विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना बनने के लिए ठोस प्रयास करना चाहिए तथा आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को तेज करना चाहिए।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि चिनफिंग ने एक अगस्त को मनाए जाने वाले सेना के 94वें स्थापना दिवस से पहले शनिवार को हुई बैठक में अधिकारियों, सैनिकों और पीएलए से जुड़े आम लोगों तथा सशस्त्र पुलिस बलों और मिलिशिया तथा आरक्षित सेवाओं के सदस्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'