लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम में कोविड-19 पाबंदियों से भड़के लोग, राजधानी ब्रसेल्स में भारी हिंसा; सरकारी कदम को बताया तानाशाही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2021 14:36 IST

ब्रसेल्स में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सरकार ने कई नए नियम बनाए हैं, जो लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया और हिंसा पर उतर आए। लोगों का आरोप है कि सरकार तानाशाही कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रसेल्स में कोरोना की पाबंदियों के खिलाफ लोगों ने पुलिस को निशाना बनाते हुए उन पर जमकर पत्थर और पटाखे फेंकेंप्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा लगाए गए नए नियम मानने लायक नहीं हैंसरकार ने प्राथमिक स्कूलों में मॅास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है

ब्रसेल्स: बेल्जियम में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख वहां की सरकार ने नई पाबंदियां लगाई हैं। ये पाबंदियां वहां के लोगों को रास नहीं आ रही हैं। ऐसे में रविवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में कोरोना की पाबंदियों के खिलाफ लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शांति से चल रहा विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसा में बदल गया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए यूरोप के कई देश फिर से अपने यहां पाबंदियां लगाने पर विचार कर रहे हैं। 

क्या है पूरा मामलादरअसल ब्रसेल्स के लोग सरकार की नई पाबंदियों से काफी नाराज हैं और इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। राजधानी के पास स्ठित यूरोपीय संघ के हेडक्वार्टर तक जब वे मार्च कर रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों ने आजादी के नारे लगाने शुरू कर दिया। साथ ही वहां मौजूद पुलिस पर पत्थर और पटाखे फेंके। इतना ही नहीं काले रंग के कपड़े पहने प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ भी की। 

पुलिस ने ऐसे किया विरोध प्रदर्शन को काबूप्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बेकाबू भीड़ को तितर-वितर करने के लिए पानी की बौछारें भी की गईं। पिछले अक्टूबर में लगाए गए नए नियमों में लोगों को बार और रेस्तरां में जाने के लिए कोविड-19 पास दिखाने पड़ते हैं। 

प्रदर्शनकारियों का क्या कहना है विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार उन पर जबरदस्ती नए कानून थोप रही है। वे लोग बार और रेस्तरां में जाने के लिए COVID-19 पास को दिखाए जाने के कानून को तानाशाही करार दे रहे है। इन प्रदर्शनों में आम लोगों के साथ व्यापारी भी शामिल रहे। 

क्या है यूरोप में कोरोना के हालातपूरे विश्व में कोरोना के नए मामले फिर से सामने आ रहे हैं। ऐसे में यूरोप में भी कोरोना के तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। हालात को देखते हुए यूरोप के कई देशों ने अपने यहां के प्राथमिक स्कूलों में मॅास्क पहनना जरूरी कर दिया है। यही नहीं सरकार ने सर्दियों की छुट्टियों को भी बढ़ा दिया है। 

टॅग्स :BelgiumCoronavirusBRUSSELSCorona
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतSultan Azlan Shah Cup 2025: फाइनल में भारत, कनाडा को 14-3 से हराया, बेल्जियम से सामना होने की संभावना

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!