लाइव न्यूज़ :

COVID-19 Outbreaks: इस देश में 'कोरोना वायरस' से पहली मौत, राष्ट्रपति ने की घरों में रहने की अपील

By भाषा | Updated: March 29, 2020 17:45 IST

इस देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 304 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से ये पहली मौत है।

Open in App

उरुग्वे में कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को पहली मौत हुई। सरकार ने बताया कि मृतक पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी के सहयोगी थे। यहां अब तक इस वायरस के 300 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं।

राष्ट्रपति के सचिव अल्वारो डेलगाडो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ उरुग्वे में कोरोना वायरस के संक्रमण से पहली मौत की घोषणा करते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है।’’

उन्होंने मृतक का नाम रोडोल्फो गोंजालेज रिसोट्टो बताया। डेलगाडो ने बताया कि गोंजालेज रिसोट्टो कोरोना वायरस संक्रमकित उन नौ मरीजों में शामिल थे जो गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थे।

राष्ट्रपति लुइस लाक्ले पौ ने ट्विटर के जरिये रिसोट्टो की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए लोगों से अपना ख्याल रखने और घर पर ही रहने की अपील की। उल्लेखनीय है कि उरुग्वे में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 304 मामलों की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना