लाइव न्यूज़ :

चीन के शियान शहर में कोविड-19 विस्फोट, लगा लॉकडाउन; हर 2 दिन में प्रति परिवार एक सदस्य को ही बाहर जाने की अनुमति

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2021 14:24 IST

चीन के मीडिया ने बताया कि शहर के अधिकारियों ने सभी निवासियों को घर पर रहने का आदेश दिया, जब तक कि उनके पास बाहर जाने का कोई दबाव न हो।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्येक घर के एक व्यक्ति को हर दो दिन में घरेलू जरूरत का सामान खरीदने की अनुमति दी जाएगी चीन ने अपने शून्य-प्रसारण (जीरो ट्रांसमिशन) कार्यक्रम के तहत सख्त महामारी नियंत्रण उपायों को अपनाया हैचीन के इस शहर में 9 दिसंबर से संक्रमण के 143 मामले मिले हैं

शियानः चीन ने अपने उत्तरी शहर शियान में कोविड-19 विस्फोट को नियंत्रित करने को लेकर लॉकडाउन लगा दिया है। 1.3 करोड़ की आबादी वाले चीन के इस शहर में 9 दिसंबर से संक्रमण के 143 मामले मिले हैं। बुधवार से लागू नए प्रतिबंधों के तहत आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए हर दो दिन में प्रति परिवार एक ही सदस्य को बाहर जाने की अनुमति मिलेगी। 

चीन के मीडिया ने बताया कि शहर के अधिकारियों ने सभी निवासियों को घर पर रहने का आदेश दिया, जब तक कि उनके पास बाहर जाने का कोई दबाव न हो। आदेश के मुताबिक विशेष मामलों के अलावा शहर से आने-जाने के लिए सभी परिवहन को निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश आधी रात से प्रभावी है जो अनिश्चित काल तक चलेगा।

आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक घर के एक व्यक्ति को हर दो दिन में घरेलू जरूरत का सामान खरीदने की अनुमति दी जाएगी। शियान ने बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोरोनवायरस के 52 नए स्थानीय रूप से प्रसारित मामलों की सूचना दी। चीन ने अपने शून्य-प्रसारण (जीरो ट्रांसमिशन) कार्यक्रम के तहत सख्त महामारी नियंत्रण उपायों को अपनाया है। इसमें लॉकडाउन लगाने के साथ-साथ सार्वभौमिक मास्किंग और सामूहिक परीक्षण पर जोर दिया जाता है।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना