अफ्रीका महाद्वीप में कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार

By भाषा | Published: November 19, 2020 03:18 PM2020-11-19T15:18:09+5:302020-11-19T15:18:09+5:30

Covid-19 cases across Africa continent exceed 20 million | अफ्रीका महाद्वीप में कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार

अफ्रीका महाद्वीप में कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार

नैरोबी, 19 नवम्बर (एपी) अफ्रीका महाद्वीप में कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार हो गए हैं, वहीं स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने संक्रमण की दूसरी लहर की चेतावनी दी है।

अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाद्वीप में संक्रमण के मामले 20 लाख पार कर गए हैं। 54 देशों वाले महाद्वीप में कोविड-19 से 48,000 से अधिक मौतें हुई हैं।

1.3 अरब की जनसंख्या वाले अफ्रीकी महाद्वीप को संक्रमण को लेकर चेतावनी दी जा रही है क्योंकि देशों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए पाबंदियों में ढील दे दी है।

अफ्रीका सीडीसी के निदेशक ने इस सप्ताह खुले तौर पर चिंता जताई कि मास्क पहनने के स्तर में कमी आयी है। उन्होंने इसे खतरनाक बताया है। दुनिया में कोविड-19 टीकों के बारे में हाल की खबरों से उम्मीद बंधी है लेकिन अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों को चिंता है कि अमीर देशों द्वारा आपूर्ति पर नियंत्रण करने से महाद्वीप को नुकसान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Covid-19 cases across Africa continent exceed 20 million

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे