लाइव न्यूज़ :

जलती नौका से कूद कर दंपति ने बचाई जान

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:11 IST

Open in App

ढाका, 24 दिसंबर बांग्लादेश में सुंगधा नदी में शुक्रवार तड़के एक नौका में आग लगने के बाद एक दंपति ने जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। नदी में छलांग लगाने के दौरान महिला की पैर की हड्डी टूट गई। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है।

‘बीडीन्यूज़24.कॉम’ की खबर में कहा गया है कि पाथरघाटा उपजिले के रहने वाले हुसैन मोहम्मद अल-मुजाहिद की शुक्रवार तड़के नदीं यात्रियों की चीख-पुकार से खुली और उस वक्त नौका को धुएं ने अपनी चपेट में ले लिया था।

हुसैन और उनकी पत्नी उम्मुल वारा नौका के वीआईपी कक्ष में सफर कर रहे थे।

खबर में कहा गया है कि उन्हें लगा कि उनके पास बचने का कोई अन्य तरीका नहीं है जिसके बाद दोनों सुगंधा नदी में कूद गए।

खबर में हुसैन के हवाले से कहा गया है, “पूरी नौका में धुंआ भर जाने के बाद, हम कक्ष से बाहर निकले और लॉन्च के सामने की ओर बढ़े। वहां 100 से ज्यादा लोग जमा हो गए। नौका नदी के बीच में थी। कई यात्रियों को नदी में कूदते देखा गया।”

उन्होंने कहा, “जलती हुई नौका से हम भी कूद पड़े। मैं सीधे पानी में गिर गया, जबकि उम्मुल वारा रेलिंग से टकराकर पानी में गिरीं, जिससे उनके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई।”

वारा का बाद में एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया, जिसके बाद दंपति पाथरघाटा चले गए।

नौका में आग लगने की घटना में अधिकतर पीड़ितों में बुजुर्ग और बच्चे हैं। हुसैन ने बताया कि नदी में कई महिलाओं ने छलांग लगाई थी लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी कि सभी तट तक पहुंच सकीं या नहीं।

उन्होंने बताया कि जो यात्री सो रहे थे और कक्षों में थे और उन्हें ज्यादा भुगतना पड़ा। हुसैन के मुताबिक, स्थानीय लोग उन्हें झालकथी सदर अस्पताल ले गए।

अधिकारियों ने बताया कि तीन मंजिला नौका में आग लगने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग झुलस गए। नौका में करीब 800 लोग सवार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब