लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका में मजाक-मजाक में खाने-पीने के सामान पर खांसी करने वाले किशोर पर कार्रवाई

By भाषा | Updated: March 30, 2020 09:49 IST

फेसबुक पर एक पोस्ट में शेरिफ एड गोन्जालेज ने कहा कि अधिकारियों ने फूड सिटी से आई गड़बड़ी के फोन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किशोर ने 'जानबूझकर उत्पादों पर खांसी की।' 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एक किशोर पर कार्रवाई, खाने-पीने के सामान पर की थी खांसीअमेरिका के ह्यूस्टन की घटना, यहां अब तक संक्रण के 928 मामले आ चुके हैं

ह्यू्स्टन: कोरोना वायरस के खतरे के बीच अमेरिका के टेक्सास राज्य में खाने-पीने के सामान पर मजाक-मजाक में कथित तौर पर खांसी करने वाले किशोर पर उपभोक्ता उत्पादों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम हैरिस काउंटी के ग्रॉसरी स्टोर ने 911 पर फोन किया और गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद अधिकारी वहां पहुंचे।

फेसबुक पर एक पोस्ट में शेरिफ एड गोन्जालेज ने कहा कि अधिकारियों ने फूड सिटी से आई गड़बड़ी के फोन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किशोर ने 'जानबूझकर उत्पादों पर खांसी की।' 

गोन्जालेज ने लिखा, 'साफ तौर पर यह एक मजाक था। लेकिन यह बिलकुल भी मजाकिया नहीं है। किशोर पर उपभोक्ता उत्पादों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।' यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ह्यूस्टन इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार दोपहर तक इलाके में कोविड-19 के मामले बढ़कर 928 हो गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल