लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सिंगापुर में 233 नए मामले आए सामने , इनमें 59 भारतीय शामिल

By भाषा | Updated: April 13, 2020 12:23 IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस से एक लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और और 18 लाख लोग इससे संक्रमित हैं। दुनिया की आधी आबादी कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन में है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से 308 लोगों की मौत हो गई है। देश में 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।सिंगापुर ने इस संक्रमण को काबू करने के लिए प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।

सिंगापुर सिंगापुर में 233 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 59 भारतीय हैं और इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,532 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इन नए मामलों से 51 लोग सार्वजनिक स्थलों पर संक्रमित हुए जबकि 15 लोगों को किसी अन्य संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ। शेष 167 लोग पहले से ज्ञात संक्रमित लोगों से संपर्क में नहीं आए। उनके संक्रमित होने के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

संक्रमण के स्रोत सात नए सार्वजनिक स्थानों के बारे में पता लगाया है जिनमें एक पांच सितारा कैसीनो-रिजॉर्ट परिसर का रेस्तरां भी शामिल हैं। इस रेस्तरां में आने वाले आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और मैक्डोनल्ड्स में आने वाले पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती 976 लोगों में से 31 की हालत गंभीर हैं और वे आईसीयू में हैं जबकि अन्य लोगों की हालत स्थिर है या उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

सिंगापुर में 988 कोविड-19 के ऐसे मामले, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं लेकिन उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई

मंत्रालय ने बताया कि 988 ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं लेकिन उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें सामुदायिक केंद्रों में पृथकवास में रखा गया है। देश में संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय मूल के मेगा स्टोर मुस्तफा सेंटर से जुड़े चार अन्य मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही इस स्टोर से संबंधित संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। सिंगापुर ने इस संक्रमण को काबू करने के लिए प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इस संक्रमण ने विश्वभर में 1,14,185 लोगों की जान ले ली है और 18 लाख लोग इससे संक्रमित हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

कारोबारPravasi Bharatiya Divas: भारत की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं प्रवासी भारतीय

विश्वसिंगापुर के हिंदू समुदाय को सरकार ने दी नई सुविधा, 50 एसजीडी देकर बुक कराएं, जानें असर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला