लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: पाकिस्तान को झटका, तीन महीने में 2,500 अरब रुपये का नुकसान, 1.85 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका

By भाषा | Updated: April 3, 2020 21:10 IST

मीडिया की खबर में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। स्थानीय अखबार दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, यह आकलन कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये सीमित स्तर पर अथवा कुछ छूटों के साथ और उसके बाद पूर्ण लॉकडाउन को ध्यान में रखकर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सीमित लॉकडाउन के दौर से गुजर चुका है और अब कुछ छूट के साथ लॉकडाउन के बाद पूरी तरह से लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है।अखबार ने बताया कि बृहस्पतिवार को योजना मंत्रालय में विभिन्न मंत्रालयों की बैठक हुई। इसी बैठक में नुकसान का आकलन किया गया।

इस्लामाबादः पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन महीने में 2,500 अरब रुपये का नुकसान होने तथा 1.85 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका है।

एक स्थानीय मीडिया की खबर में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। स्थानीय अखबार दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, यह आकलन कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये सीमित स्तर पर अथवा कुछ छूटों के साथ और उसके बाद पूर्ण लॉकडाउन को ध्यान में रखकर किया गया है।

खबर में कहा गया कि पाकिस्तान सीमित लॉकडाउन के दौर से गुजर चुका है और अब कुछ छूट के साथ लॉकडाउन के बाद पूरी तरह से लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। अखबार ने बताया कि बृहस्पतिवार को योजना मंत्रालय में विभिन्न मंत्रालयों की बैठक हुई। इसी बैठक में नुकसान का आकलन किया गया।

अधिकारियों ने इस बैठक में पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के शुरुआती शोध तथा विभिन्न सरकारी निकायों से प्राप्त आंकड़ों पर चर्चा की। योजना मंत्रालय ने आकलन के बाद पाया कि सीमित लॉकडाउन की स्थिति में अर्थव्यवस्था को 1,200 अरब रुपये का नुकसान हो सकता है।

यदि कुछ छूट के साथ लॉकडाउन की स्थिति रही तो नुकसान बढ़कर 1,960 अरब रुपये तथा पूरी तरह से लॉकडाउन की स्थिति में 2,500 अरब रुपये तक पहुंच सकता है। इसी तरह प्राथमिक आकलन के आधार पर सीमित रोक की स्थिति में 14 लाख लोगों के व कुछ छूट के साथ लॉकडाउन होने पर 1.23 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका है। हालांकि, पूर्ण लॉकडाउन होने पर बेरोजगार होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1.85 करोड़ पर पहुंच सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनपाकिस्तानइमरान खानचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल