लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस: हांगकांग में संक्रमितों के लिए प्रस्तावित इमारत पर प्रदर्शनकारियों ने फेंके बम

By भाषा | Updated: January 27, 2020 07:04 IST

पुलिस ने रविवार को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने इमारत परिसर पर पेट्रोल बम से हमला किया। एएफपी के फोटोग्राफर ने दो अपार्टमेंट से आग की लपटें निकलते हुए देखी जिसपर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के सदस्य प्रयास कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देहांगकांग में प्रदर्शनकारियों ने उस सार्वजनिक इमारत पर पेट्रोल बम से हमला किया जिसे कोरोनावायरस के संभावित संक्रमितों या उनका इलाज करने वाले कर्मियों को अस्थायी रूप रखने के लिए चिन्हित किया गया था।मध्य चीन से फैले विषाणु की वजह से हांगकांग ने सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की है। यह शहर में चेतावनी का शीर्ष स्तर है। हांगकांग में अबतक छह लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

हांगकांग में प्रदर्शनकारियों ने उस सार्वजनिक इमारत पर पेट्रोल बम से हमला किया जिसे कोरोनावायरस के संभावित संक्रमितों या उनका इलाज करने वाले कर्मियों को अस्थायी रूप रखने के लिए चिन्हित किया गया था।

मध्य चीन से फैले विषाणु की वजह से हांगकांग ने सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की है। यह शहर में चेतावनी का शीर्ष स्तर है। हांगकांग में अबतक छह लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

हालांकि, जिस इमारत में संक्रमित लोगों को रखने का प्रस्ताव था, उसके आसपास के निवासियों ने परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और कुछ ने रास्ते को बाधित कर दिया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने इमारत परिसर पर पेट्रोल बम से हमला किया। एएफपी के फोटोग्राफर ने दो अपार्टमेंट से आग की लपटें निकलते हुए देखी जिसपर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के सदस्य प्रयास कर रहे थे।

स्वास्थ्य रक्षा केंद्र ने कहा कि इमारत परिसर में संक्रमितों को रखने के प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। एजेंसी ने पहले ही ग्रामीण इलाके में स्थित एक हॉलीडे पार्क को संक्रमितों को रखने के लिए तैयार किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉन्ग कॉन्गचीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला