लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुड फ्राइडे पर कोरोना वायरस का साया, घरों में ही लोगों ने मनाया त्योहार

By भाषा | Updated: April 11, 2020 05:49 IST

इटली में अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर, ड्रोनों के जरिए नजर रखी कि लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इटली में छुट्टियां मनाने जा रहे करीब तीन लाख लोगों को रोका। कुछ चर्चों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रार्थना का आयोजन किया। लॉकडाउन का सामना कर रहे फ्रांस के पेरिस में पिछले साल आग से तबाह नोट्रेडम चर्च को थोड़ी देर के लिए खोला गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लागू बंदिशों के बीच दुनियाभर में ईसाइयों ने अपने-अपने घरों में ही गुड फ्राइडे का त्योहार मनाया। इस दौरान विभिन्न गिरजाघरों से प्रार्थना का प्रसारण भी किया गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लागू बंदिशों के बीच दुनियाभर में ईसाइयों ने अपने-अपने घरों में ही गुड फ्राइडे का त्योहार मनाया। इस दौरान विभिन्न गिरजाघरों से प्रार्थना का प्रसारण भी किया गया। कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था पर मंडराते संकट के कारण सरकारों पर कुछ उद्योगों को खोलने का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में मृतकों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच रही है और 16 लाख लोग संक्रमित हैं।

इटली में अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर, ड्रोनों के जरिए नजर रखी कि लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इटली में छुट्टियां मनाने जा रहे करीब तीन लाख लोगों को रोका। कुछ चर्चों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रार्थना का आयोजन किया। लॉकडाउन का सामना कर रहे फ्रांस के पेरिस में पिछले साल आग से तबाह नोट्रेडम चर्च को थोड़ी देर के लिए खोला गया।

लगभग खाली पड़े चर्च से प्रार्थना का लाइव प्रसारण किया गया। गैर जरूरी आर्थिक गतिविधियों पर दो सप्ताह तक बंदी के बाद स्पेन ने सोमवार से फैक्टरियों और निर्माण स्थलों पर काम शुरू करने की अनुमति दे दी है।

स्पेन के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस कदम से संक्रमण में कोई खास वृद्धि नहीं होगी । मलेशिया में दो सप्ताह लॉकडाउन बढाने की घोषणा की गयी है लेकिन आर्थिक क्षेत्र के चुनिंदा क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागुड फ्राइडेलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!