लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट: एयर इंडिया ने इजराइली नागरिकों के लिए बचाव अभियान चलाया, इजराइल ने कहा-दिल से आपका धन्यवाद

By भाषा | Updated: March 27, 2020 08:57 IST

यूपोपीय देशों के बाद कोरोना वायरस से प्रभावित देशों में इजरायल भी हैं. इजराइल में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 2693 है और अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया का विमान बचाव अभियान के बाद इजराइल के बिना किसी यात्री के लौटाइजराइल के राजदूत रोन मल्का ने निस्वार्थ सेवा के लिए एयर इंडिया का आभार जताया है.

कोरोना वायरस (Covid-19) वैश्विक महामारी के बीच एयर इंडिया (Air India ) ने अपने विशेष विमान से 314 इजराइली नागरिकों को 26 मार्च शाम को सुरक्षित उनके देश पहुंचा दिया। कई यात्रियों ने विमान से उतरते समय हाथों में भारत और इजराइल के झंडे लिए हुए थे। इजराइली दूतावास ने विदेश मंत्रालय से इस संबंध में अनुरोध किया था जिसके बाद एयर इंडिया को विशेष विमान की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।

एयर इंडिया ने चीन, इटली, ईरान और मैड्रिड में फंसे भारतीयों के लिए ऐसी ही उड़ानें संचालित की थी। एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बोइंग 777 विमान शाम करीब चार बजे दिल्ली से रवाना हुआ। नई दिल्ली में इजराइल के राजदूत रोन मल्का यात्रियों को विदा करने हवाईअड्डे आए और उन्होंने नि:स्वार्थ सेवा के लिए एयर इंडिया का आभार जताया। मल्का ने विमान के भारत से रवाना होने से पहले ट्वीट किया, ‘‘मैं एअर इंडिया विमान के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने जिम्मेदारी और नि:स्वार्थ भाव से यह सुनिश्चित किया कि इजराइली लोग सुरक्षित घर पहुंच जाएं। दिल से आपका धन्यवाद।’’

तेल अवीव में एअर इंडिया के प्रबंधक पंकज तिवारी ने कहा, ‘‘जब भी ऐसी सेवा का अनुरोध किया जाता है तो एअर इंडिया हमेशा आगे रहती है और यात्रियों को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करती है।’’ एअर इंडिया ने 300 से अधिक यात्री होने के मद्देनजर इस मार्ग पर उड़ने वाले ड्रीमलाइनर के बजाय बोइंग 777 विमान का इस्तेमाल किया। विमान बिना किसी यात्री के वापस लौटा क्योंकि वह ‘बचाव’ अभियान पर गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाएयर इंडियाइजराइलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?