लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के श्मशानों में शवों को दफनाने की जगह नहीं, फिर बढ़ रहा कोविड-19 का प्रकोप

By अनुराग आनंद | Updated: January 4, 2021 08:10 IST

मेल्डोनाडो ने बताया कि कॉन्टीनेंटल फ्यूनरल होम्स में प्रतिदिन औसतन 30 शव लाए जा रहे हैं जो सामान्य से छह गुना अधिक है. अमेरिका के लगभग हर श्मशानों में लगभग यही स्थिति है.

Open in App
ठळक मुद्देजॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 के कारण 3,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है।एक अमेरिकी श्मशान घाट कर्मी ने बताया कि हमें परिवारों को कहना पड़ रहा है कि हम उनके परिजन को यहां नहीं ले पाएंगे.

लॉस एंजिल्स: अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. वायरस का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि अंत्येष्टि स्थलों में शवों के लिए जगह तक नहीं बची है. दक्षिण कैलिफोर्निया में अंत्येष्टि स्थलों के एक संगठन की ओर से कहा गया है कि उन्हें शोक संतप्त परिवारों को लौटाना पड़ रहा है, क्योंकि यहां शवों के ढेर लग रहे हैं तथा अब और शवों के लिए जगह नहीं बची है.

लॉस एंजिल्स में कॉन्टीनेंटल फ्यूनरल होम्स की माग्दा मेल्डोनाडो ने कहा, ''इस क्षेत्र में मैं बीते 40 साल से काम कर रही हूं और मैंने इससे पहले कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ भी हो सकता है. हमें परिवारों को कहना पड़ रहा है कि हम उनके परिजन को यहां नहीं ले पाएंगे.

अमेरिका में कोविड-19 के कारण 3,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है-

''जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 के कारण 3,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि देश में दो करोड़ से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हैं. मेल्डोनाडो ने बताया कि कॉन्टीनेंटल फ्यूनरल होम्स में प्रतिदिन औसतन 30 शव लाए जा रहे हैं जो सामान्य से छह गुना अधिक है.

अधिकतर अंत्येष्टि स्थलों में यही स्थिति है. कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी में अब तक दस हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है. इस तरह से अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में स्थिति बेहद भयावह बनी हुई है।

पिछले सप्ताह ही अमेरिका में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 3,900 से ज्यादा मौतें हुई-

जॉन्स हॉपिकन्स यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में पिछले सप्ताह सिर्फ बुधवार को एक दिन में कोविड-19 से 3,900 से ज्यादा मौतें रिकार्ड की गई हैं। वहां यह अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा हुई मौतों का आंकड़ा है। यूनिवर्सिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी समयानुसार रात साढ़े आठ बजे तक कुल 3,927 लोगों की मौत हो चुकी थी। अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है।

(लोकमत हिंदी समाचार ब्यूरो एजेंसी)

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!