लाइव न्यूज़ :

Coronavirus News: कोरोना की वजह से खाली दिख रहा दुनिया भर का एयरपोर्ट, IATA को हो सकता है 113 करोड़ डॉलर का नुकसान

By अनुराग आनंद | Updated: March 7, 2020 11:25 IST

अंतराष्ट्रीय एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) को कोरोना वायरस की वजह से 63 करोड़ डॉलर से लेकर 113 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का सबसे अधिक असर चीन के एयरपोर्ट पर देखने को मिल रहा है। फेसबुक ने शु्क्रवार को बताया कि वह लंदन कार्यालय और सिंगापुर कार्यालय के कुछ हिस्सों को गहन सफाई के लिए बंद कर रहा है

कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों से बाहर घूमने के लिए कहीं जाने से परहेज कर रहे हैं। यही नहीं दफ्तर के काम से भी लोग विदेश जाने से बच रहे हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों की सरकार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को विदेश जाने से मना किया है। इसी वजह से दुनिया के अलग-अलग देशों में अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट खाली दिख रहा है। जिन अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारी होती थी, वह एयरपोर्ट अब खाली है। 

यही नहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंराष्ट्रीय एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) को कोरोना वायरस की वजह से 63 करोड़ डॉलर से लेकर 113 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो इसका सबसे अधिक असर चीन के एयरपोर्ट पर देखने को मिल रहा है। 

इसके अलावा, बता दें कि फेसबुक ने शु्क्रवार को बताया कि वह लंदन कार्यालय और सिंगापुर कार्यालय के कुछ हिस्सों को गहन सफाई के लिए बंद कर रहा है। यह कदम सिंगापुर में एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उठाया गया है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सिंगापुर स्थित मरीना वन ऑफिस में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

ई-मेल के जरिये जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘‘हमने गहन सफाई के लिए तत्काल प्रभावित हिस्से को बंद कर दिया है और कर्मचारियों को 13 मार्च तक घर से काम करने की सलाह दी गई है।’’

प्रवक्ता के मुताबिक संक्रमित कर्मी 24 से 26 फरवरी के बीच लंदन कार्यालय गया था। इसलिए सोमवार तक लंदन कार्यालय को भी गहन सफाई के लिए बंद किया गया है और तब तक कर्मचारी घर से ही काम करेंगे।

फेसबुक पहले ही अगले आदेश तक अपने शंघाई कार्यालय को बंद कर चुका है। इटली और दक्षिण कोरिया के कर्मियों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को खाड़ी इलाके के कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को भी शुक्रवार से घर से काम करने की सिफारिश की गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनएयर इंडियाफेसबुकवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल