लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Global: पाकिस्तान में 45 हजार से अधिक मामले, 985 मरीजों की जान गई, 13,101 हुए ठीक 

By भाषा | Updated: May 20, 2020 18:10 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस का मामला लगातार बढ़ रहा है। इमरान खान सरकार ने देश से लॉकडाउन को खत्म कर दिया है। अब तक मुल्क में कोविड-19 के 45,898 मामले हो चुके हैं और इस संक्रमण ने 985 मरीजों की जान ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि अबतब 414,254 नमूनों की जांच की गई है। 13,962 नमूनों का परीक्षण बीते 24 घंटे में किया गया है।पाकिस्तान ने लॉकडाउन में भी चरणबद्ध तरीके से ढील देना शुरू दिया है और आंशिक रूप से घरेलू हवाई सेवा शुरू कर दी है। 

इस्लामाबादः पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 1932 मामले आए जबकि 46 मरीजों की जान गई। मुल्क में कोविड-19 के 45,898 मामले हो चुके हैं और इस संक्रमण ने 985 मरीजों की जान ले ली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि अबतब 414,254 नमूनों की जांच की गई है। 13,962 नमूनों का परीक्षण बीते 24 घंटे में किया गया है। पाकिस्तान में सिंध में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 17,947 मामले हैं। इसके बाद पंजाब में 16,685, खैबर-पख्तूनख्वा में 6,554, बलूचिस्तान में 2,885, इस्लामाबाद में 1,138, गिलगित-बाल्तिस्तान में 556 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 133 मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अबतक 13,101 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। पाकिस्तान ने लॉकडाउन में भी चरणबद्ध तरीके से ढील देना शुरू दिया है और आंशिक रूप से घरेलू हवाई सेवा शुरू कर दी है। 

पाकिस्तान की विश्व बैंक, एडीबी से दो अरब डॉलर का नया कर्ज मांगने की तैयारी: रिपोर्ट

नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने अब वैश्विक वित्तीय संस्थाओं ने दो अरब डॉलर का नया कर्ज मांगने की योजना बनाई है। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान को कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए मदद की दरकार है जबकि सरकार के खजाने कर्ज की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि पाकिस्तान ने विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से जो नया कर्ज मांगा है, वह जी-20 देशों से मांगे गए कर्ज के मुकाबले अधिक है।

इस्लामाबाद ने जी-20 देशों से 1.8 अरब डॉलर मांगे हैं। एडीबी और पाकिस्तान पाकिस्तान के बीच 30.5 करोड़ रुपये के कोविड-19 आपातकालीन ऋण पर सहमति हुई है, ताकि चिकित्सा उपकरण खरीदे जा सकें और गरीब महिलाओं को धन वितरित किया जाए। अब एशियाई विकास बैंक वाणिज्यिक शर्तों पर ऋण राशि को बढ़ाएगा। पाकिस्तान को पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 1.39 अरब अमरीकी डॉलर का आपातकालीन ऋण और विश्व बैंक से 20 करोड़ डॉलर की सहायता मिली थी।

अनुमान है कि पाकिस्तान का सार्वजनिक ऋण इस साल जून तक बढ़कर 37,500 अरब पाकिस्तानी रुपये या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 90 प्रतिशत हो जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सिर्फ इस साल ही कर्ज चुकाने पर 2,800 अरब रुपये खर्च करेगा जो संघीय राजस्व बोर्ड के अनुमानित कर संग्रह का 72 प्रतिशत है। दो साल पहले जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार सत्ता में आई थी, तब सार्वजनिक ऋण 24,800 लाख करोड़ रुपये था, जो तेजी से बढ़ रहा है। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 469 नए मामले सामने आए। अब तक कुल 45,898 लोगों को संक्रमण हो चुका है और 985 की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल