पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका और स्पेन पर पड़ा है। अमेरिका में कोरोना वायरस के एक दिन में करीब 11000 ज्यादा मामले सामने आए हैं। जबकि एक किशोर सहित 225 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के चपेट में आकर अपनी जाना गंवा दी है। कोरोना वायरस का अमेरिका में सबसे ज्यादा असर न्यूयॉर्क में पड़ा है। पिछले 24 घंटे में यहां 5000 से ज्यादा केसों की पुष्टि हुई है।
कोरोना वायरस से प्रभावित टॉप 10 देश
| देश | मामले | मौत |
| चीन | 81218 | 3281 |
| इटली | 69176 | 6820 |
| अमेरिका | 54881 | 782 |
| स्पेन | 42058 | 2991 |
| जर्मनी | 32991 | 159 |
| ईरान | 24811 | 1934 |
| फ्रांस | 22304 | 1100 |
| स्विट्जरलैंड | 9877 | 122 |
| दक्षिण कोरिया | 9137 | 126 |
| इंग्लैंड | 8077 | 422 |
कोरोना वायरस से दुनिया भर में 18900 मौतें
कोरोना वायरस का अब तक विश्व के 196 देशों में फैल चुका है। पूरी दुनिया में इस वायरस के अब तक 4.22 लाख मामले सामने आ चुके हैं जबकि इस वायरस के प्रकोप से 18900 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी।
13 हजार लोग की स्थिति क्रिटिकल
दुनिया भर में अभी कोरोना वायरस के 2.91 लाख केस एक्टिव हैं। जबकि 1.09 लाख लोगों का इलाज सफलतापूर्वक किया जा चुका है। वहीं 13 हजार लोगों की स्थिति अभी क्रिटिकल है।
स्पेन में एक दिन में आए 6900 मामले
मौतों के मामले में स्पेन तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। यहां इटली, चीन के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है। स्पेने में एक दिन में 6922 केस सामने आए हैं जबकि इससे 680 लोगों की मौत हुई है।
फ्रांस में कोरोना वायरस से 240 और लोगों की मौत
फ्रांस में कोरोना वायरस से और 240 लोगों की मौत हो गई जिससे देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,100 हो गई है। फ्रांस में 22,300 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये है और इनमें से 10,176 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।
भारत में कोरोना वायरस के 562 मामले
भारत में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 519 भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं। भारत में 25 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में यह वायरस फैल चुका है।