लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Live Updates: अमेरिका में एक दिन में 150 से अधिक मौत, 13,000 नए मामले, अब तक 582 मरे

By भाषा | Updated: March 24, 2020 17:49 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महत्वपूर्ण चिकित्सा सामान की आपूर्ति और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की जमाखोरी रोकने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में साथ ही पहली बार कोरोना वायरस के कारण एक दिन में 150 से अधिक मौतें हुईं जिससे सोमवार रात तक इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 582 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस के 46,168 पुष्ट मामले सामने आये। इनमें से 13,000 से अधिक एक दिन में बढे़। ट्रंप ने महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की जमाखोरी को रोकने के उद्देश्य से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

वाशिंगटनः अमेरिका में कोरोना वायरस के एक ही दिन में 10,000 से अधिक पुष्ट मामले सामने आये हैं जिससे देश में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 46,168 हो गई है।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महत्वपूर्ण चिकित्सा सामान की आपूर्ति और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की जमाखोरी रोकने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में साथ ही पहली बार कोरोना वायरस के कारण एक दिन में 150 से अधिक मौतें हुईं जिससे सोमवार रात तक इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 582 हो गई।

विश्व में कोविड.. 19 मामलों को संकलित करने वाली वेबसाइट ‘वर्ल्डोमीटर’ के अनुसार सोमवार तक अमेरिका में कोरोना वायरस के 46,168 पुष्ट मामले सामने आये। इनमें से 13,000 से अधिक एक दिन में बढे़। कोरोना वायरस प्रकोप के बीच सोमवार को ट्रंप ने महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की जमाखोरी को रोकने के उद्देश्य से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी सरकार महत्वपूर्ण चिकित्सा और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की जमाखोरी और अत्यधिक मूल्य निर्धारण करने वालों पर कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी को भी अमेरिकी नागरिकों की पीड़ा का अपने लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं करने देंगे।’’ उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय विभाग दुनिया भर में 15,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाली इस महामारी से संबंधित धोखाधड़ी की योजनाओं पर आक्रामक रूप से अभियोजन चलाएगा। न्यूयॉर्क प्रांत, विशेष रूप से न्यूयॉर्क सिटी हाल के कुछ समय में अमेरिका में सबसे खराब सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में से एक का केंद्र बन गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित हर दो अमेरिकियों में से लगभग एक न्यूयॉर्क शहर से है।

वहां सोमवार को 5,085 नये मामले सामने आये जिससे वहां कुल मामले बढ़कर 20,875 हो गए। न्यूयॉर्क के अभी तक 157 निवासियों की कोरोना वायरस से मृत्यु हो चुकी है। शहर में अब तक हुई कुल मौतों में से 43 मौतें सोमवार को हुई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में न्यूयॉर्क में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने की आशंका है। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि न्यूयॉर्क के साथ ही वाशिंगटन प्रांत और कैलिफोर्निया जैसे अन्य कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र उनके प्रशासन के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

उन्होंने कहा, "आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति और आपातकालीन उपकरणों को न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है।" उन्होंने कहा, संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी देशभर में 80 लाख एन -95 मास्क और 1.33 करोड़ सर्जिकल मास्क वितरित कर रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मौजूदा दवाओं के लिए नैदानिक परीक्षण न्यूयॉर्क में शुरू होंगे जो इस वायरस के खिलाफ प्रभावी साबित हो सकती हैं।

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संघीय सरकार बड़ी मात्रा में क्लोरोक्वीन प्राप्त करने के लिए काम कर रही है। यह एक बड़ा बदलाव होगा। इसलिए, हम न्यूयॉर्क में कल (मंगलवार) सुबह से वितरण शुरू करेंगे। मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग परिणामों से बहुत खुश होंगे। हम सभी इस पर करीब से नजर रखेंगे।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीनशी जिनपिंगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना