Coronavirus: दुनियाभर में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले, संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी करेंगे घर से काम

By भाषा | Published: March 15, 2020 07:25 AM2020-03-15T07:25:16+5:302020-03-15T07:25:16+5:30

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शनिवार को 150,000 से अधिक हो गई। आधिकारिक सूत्रों से संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इटली में शनिवार को संक्रमण के 3,497 नए मामले दर्ज किये गये, जिससे वैश्विक आंकड़ा 151,797 पहुंच गया। इस संक्रमण से अब तक 137 देशों में 5,764 मौतें हुई हैं।

Coronavirus: More than 1.5 lakh cases worldwide, UN employees will work from home | Coronavirus: दुनियाभर में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले, संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी करेंगे घर से काम

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (Image Source: Pixabay)

Highlightsदुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शनिवार को 150,000 से अधिक हो गई। इटली में शनिवार को संक्रमण के 3,497 नए मामले दर्ज किये गये, जिससे वैश्विक आंकड़ा 151,797 पहुंच गया।

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शनिवार को 150,000 से अधिक हो गई। आधिकारिक सूत्रों से संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इटली में शनिवार को संक्रमण के 3,497 नए मामले दर्ज किये गये, जिससे वैश्विक आंकड़ा 151,797 पहुंच गया। इस संक्रमण से अब तक 137 देशों में 5,764 मौतें हुई हैं।

पिछले साल दिसंबर से इटली में अब तक कुल 21,157 मामलों की पुष्टि हुई है और 1,441 मौतें दर्ज की गई हैं। चीन के बाद इटली इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। 

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी घर से काम करेंगे

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मचारियों को 16 मार्च से 12 अप्रैल तक घर से काम करने और फोन से संपर्क करने के लिए कहा गया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि कार्यस्थल पर उनकी भौतिक उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में चिकित्सा निदेशक सहित वरिष्ठ प्रबंधन के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यह एहतियाती कदम उठाने का निर्णय लिया है।

गुतारेस और वरिष्ठ प्रबंधन स्थिति की निगरानी कर आवश्यकतानुसार निवारक उपाय करेंगे। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि संयुक्त राष्ट्र भवन में लोगों की आवाजाही कम करने के उपाय किए जा रहे हैं। 

Web Title: Coronavirus: More than 1.5 lakh cases worldwide, UN employees will work from home

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे