लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Global: पाकिस्तान में 3,938 नए मामले, मृतक संख्या 1,621, कुल केस बढ़कर 76,398

By भाषा | Updated: June 2, 2020 15:40 IST

पाकिस्तान में कोरोना का केस लगातार बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार देश में कुल केस बढ़कर 76,398 हो गया है। वहीं मरने वाले की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अभी तक 1621 लोगों की जान चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 78 लोगों की मौत हुयी है जिससे मृतकों की कुल संख्या 1,621 हो गयी। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि इस बीमारी का कोई टीका विकसित होने तक लोगों को कोविड-19 के साथ रहना सीखना चाहिए।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 3,938 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 76,398 हो गयी वहीं इस घातक बीमारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 1,621 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 78 लोगों की मौत हुयी है जिससे मृतकों की कुल संख्या 1,621 हो गयी। मंत्रालय के अनुसार, कुल 27, 110 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। सिंध में कोरोना वायरस के 29,647 मरीज हैं जबकि पंजाब में 27,850, खैबर-पख्तूनख्वा में 10,485, बलूचिस्तान में 4,514, इस्लामाबाद में 2,893 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 271 मरीज हैं।

अधिकारियों ने अब तक 5,77,974 परीक्षण किए हैं जिनमें से 16,548 परीक्षण पिछले 24 घंटों में किए गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि इस बीमारी का कोई टीका विकसित होने तक लोगों को कोविड-19 के साथ रहना सीखना चाहिए।

खान ने महामारी से निपटने के लिए गठित निकाय राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "जब तक टीके की खोज नहीं कर ली जाती, तब तक कोरोना वायरस दूर नहीं होगा। हमें इसके साथ ही रहना सीखना होगा और अगर हम सावधानी बरतें तो हम इसके साथ रह सकते हैं।" 

पाकिस्तान के दस्तावेज से पता चला विशेषज्ञ लॉकडाउन चहते थे

पाकिस्तान में लीक हुए एक सरकारी दस्तावेज से खुलासा हुआ है कि प्राधिकारियों ने उन विशेषज्ञों को नजरंदाज किया जो देश के पंजाब प्रांत में एक महीने का लॉकडाउन चाहते थे और जिनका अनुमान है कि प्रांतीय राजधानी लाहौर में हो सकता है कि 670,000 लोग संक्रमित हुए हों।

मीडिया द्वारा विशेषज्ञों की रिपोर्ट मंगलवार को प्रकाशित किये जाने के बाद निवासियों ने सिफारिश पर ध्यान देने के बचाय सरकार की पाबंदियों में ढील देने के लिए आलोचना की। रिपोर्ट लाहौर में नमूना सर्वेक्षण पर आधारित थी जिससे 15 मई तक 245 मौतें हुई थीं।

यह दस्तावेज गत मार्च में लागू कोरोना वायरस पाबंदियों में प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा छूट देने के कुछ घंटे पहले सामने आया। खान ने यह कहते हुए पाबंदियों में छूट की घोषणा की कि पाकिस्तानियों को यह सीखना होगा कि वायरस के साथ किस तरह से रहना है क्योंकि लॉकडाउन से बीमारी का इलाज नहीं होता। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 76,398 मामले सामने आये हैं और 1,621 मौतें हुई हैं।

 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल