लाइव न्यूज़ :

इराक ने कोरोना वायरस पर खबर को लेकर समाचार एजेंसी रॉयटर्स पर लगाई रोक हटाई

By भाषा | Updated: April 20, 2020 10:31 IST

इराक में 1,539 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायरस के कारण कम से कम 82 लोगों की मौत हुई है और 1,009 लोग स्वस्थ हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में तेल के दाम कम होने तथा नोवेल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इराक के सामने बजट का संकट है। कोरोना संकट के बीच इराक में मुस्तफा काधेमी देश के प्रधानमंत्री कुछ दिनों पहले ही नियुक्त किए गए हैं

इराक ने इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस मामलों पर एक खबर को लेकर समाचार एजेंसी रॉयटर्स का लाइसेंस रद्द कर दिया था लेकिन अब उसे काम पर लौटने की इजाजत दे दी है। एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के काम पर रोक तीन अप्रैल की उस खबर को लेकर लगाई थी जिसमें उसने कई सूत्रों के हवाले से कहा था कि सरकार कोरोना वायरस मामलों पर सही-सही जानकारी नहीं दी रही है और असल में देश में संक्रमितों की संख्या हजारों में है। इराक उस वक्त संक्रमित लोगों की संख्या सैकड़ों में बता रहा था।

समाचार एजेंसी पर 2.5 करोड़ इराकी दिनार यानि करीब 20,800 डॉलर का जुर्माना भी लगाया था। रविवार को एक समाचार में एजेंसी ने बताया कि उसे देश के मीडिया नियामक, इराकी संचार एवं मीडिया आयोग ने सूचित किया है कि यह रोक इसलिए हटाई जा रही है ताकि मीडिया पारदर्शी तरीके से काम कर सके।

रॉयटर्स ने कहा कि वह मामले को सुलझाने के लिए इराकी अधिकारियों और संचार एवं मीडिया आयोग के प्रयासों की सराहना करता है। इराक के राष्ट्रपति बारहम सलेह ने पिछले हफ्ते सीएनएन से कहा था कि उनका कार्यालय रोक हटाने के लिए काम कर रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा