लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नीदरलैंड में पहली मौत, दुनिया भर में 3,385 की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 98,123

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2020 20:40 IST

डच स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दुनिया के 87 देशों में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 98,123 हो गई और मृतक आंकड़ा 3,385 पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देनीदरलैंड में कोरोना वायरस से मरने वाला यह पहला रोगी है।कोरोना वायरस के 613 नए मामले सामने आए थे और 39 लोगों की मौत हुई।

द हेग/पेरिसः नीदरलैंड ने कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि की है। डच स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दुनिया के 87 देशों में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 98,123 हो गई और मृतक आंकड़ा 3,385 पर पहुंच गया।

‘नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ’ ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 से संक्रमित 86 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो रॉटरडैम के इकाजिया अस्पताल में भर्ती था। नीदरलैंड में कोरोना वायरस से मरने वाला यह पहला रोगी है।’’ आधिकारिक सूत्रों की मदद से एएफपी द्वारा तैयार रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आए हैं। बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस के 613 नए मामले सामने आए थे और 39 लोगों की मौत हुई।

हांगकांग और मकाऊ को छोड़कर चीन में कोरोना के 80,552 मामले सामने आए जिनमें से 3,042 लोगों की मौत हो गई। चीन के बाहर कुल 17,571 मामले सामने आए और 343 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई। चीन के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में दक्षिण कोरिया (6,284 मामले, 42 मौत), इटली (3,858 मामले, 148 मौत), ईरान (3,513 मामले, 107 मौत) तथा फ्रांस (423 मामले, सात मौत) हैं। बृहस्पतिवार तक फलस्तीन और भूटान में भी कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मामले सामने आ चुके हैं।

सर्बिया में कोरोना वायरस का पहला मामला आया सामने : मंत्री

सर्बिया में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। यह व्यक्ति हंगरी में रह रहा था। स्वास्थ्य ज्लाटिबोर लोनकार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ सर्बिया में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है। वह सबोटिका (उत्तर) का 43 वर्षीय निवासी है जो हाल ही हंगरी में था।’’

मंत्री ने बताया कि इस व्यक्ति को सबोटिका में अलग रखा गया है और उसका स्वास्थ्य अच्छा है। वह जिन लोगों के संपर्क में आया, उनकी भी मेडिकल जांच की जा रही है। इस बीच योओंदे से प्राप्त समाचार के अनुसार कैमरून से भी कोरोना वायरस का पहला सत्यापित मामला सामने आया। यह संक्रमण एक फ्रांसीसी नागरिक में सामने आया जो फरवरी में योओंदे पहुंचा था। सरकार ने एक बयान में कहा कि 58 वर्षीय इस व्यक्ति को एक अस्पताल में एकांत में रखा गया है। 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसअमेरिकाजर्मनीथाईलैंडदिल्लीइटलीईरानवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल