Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस से मृतक संख्या 90 हजार के पार: AFP

By भाषा | Published: April 10, 2020 05:46 AM2020-04-10T05:46:19+5:302020-04-10T05:46:19+5:30

मौत के कुल 90,938 मामलों में से आधे से ज्यादा बुरी तरह प्रभावित इटली, स्पेन और अमेरिका से आए हैं। इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 18,279 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके बाद स्पेन में 15,238 लोगों ने दम तोड़ा है।

Coronavirus: Death toll due to COVID 19 crosses 90 thousand worldwide: AFP | Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस से मृतक संख्या 90 हजार के पार: AFP

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या 90,000 के पार पहुंच गई। यह जानकारी सरकारी सूत्रों से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 4: 30 तक मिले आंकड़ों को एएफपी द्वारा जोड़ने पर सामने आई है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या 90,000 के पार पहुंच गई। यह जानकारी सरकारी सूत्रों से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 4: 30 तक मिले आंकड़ों को एएफपी द्वारा जोड़ने पर सामने आई है।

मौत के कुल 90,938 मामलों में से आधे से ज्यादा बुरी तरह प्रभावित इटली, स्पेन और अमेरिका से आए हैं।

इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 18,279 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके बाद स्पेन में 15,238 लोगों ने दम तोड़ा है।

अमेरिका में संक्रमितों की तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 14,830 लोगों की जान ले ली।

फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। दुनियाभर में अब तक आधिकारिक रूप से कोरोना वायरस के संक्रमण के 15,34,426 के मामलों की पुष्टि हुई है।

Web Title: Coronavirus: Death toll due to COVID 19 crosses 90 thousand worldwide: AFP

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे