लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दक्षिण कोरिया में लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले, चीन में 8 दिन से स्थानीय संक्रमण का कोई मामला नहीं

By भाषा | Updated: August 24, 2020 14:15 IST

Coronavirus: चीन में पिछले लगातार 8 दिन से स्थानीय संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं, दक्षिण कोरिया में लगातार 11वें दिन 100 से ज्यादा मामले आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया में नहीं थम रहा है कोरोना संक्रमण, लगातार बढ़ रहे हैं मामलेकोरिया के बुसान, देजोंग और सेजोंग समेत अन्य बड़े शहरों से भी संक्रमण के मामले आए हैं

सियोल: दक्षिण कोरिया में लगातार 11वें दिन भी सोमवार को तीन अंकों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए। कोरिया रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र (केसीडीसी) ने बताया कि 266 में से ज्यादातर मामले सियोल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र से सामने आए हैं।

यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां देश की कुल 5.1 करोड़ जनसंख्या की आधी आबादी रहती है, इसके अलाव बुसान, देजोंग और सेजोंग समेत अन्य बड़े शहरों से भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। केसीडीसी निदेशक जोंग इयून-कियूंग ने बताया कि ऐसी आशंका है कि आने वाले दिनों में भी देश में बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आएंगे क्योंकि स्वास्थ्यकर्मियों को संपर्क और स्रोत का पता लगाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों का मानना है कि देश, कोविड-19 महामारी के प्रसार से अब तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है क्योंकि राजधानी क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व ज्यादा है और यहां कई तरीकों से संक्रमण का प्रसार हो रहा है।

देश में रविवार से बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है, रात में खुले रहने वाले कई स्थल और गिरजाघरों को बंद करने के साथ ही पेशेवर खेलों के कार्यक्रमों में प्रशंसकों के शामिल होने पर रोक लगा दी गई है।

वहीं चीन में लगातार आठवां ऐसा दिन बीत गया जब यहां स्थानीय संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां बीजिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इस सप्ताह आयोजित होगा।

इससे पहले यह अप्रैल में आयोजित होने वाला था। चीन में सोमवार को 16 नए मामले सामने आए हैं लेकिन ये सभी विदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों से जुड़े हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदक्षिण कोरियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल