लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में पिछले छह महीनों में तीन बार कोरोना से संक्रमित हुआ डॉक्टर, वैज्ञानिक को नहीं हो रहा यकीन

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 30, 2020 08:35 IST

बताया जा रहा है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर डॉक्टर दास के कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि दास की उम्र को लेकर खुलासा नहीं किया गया है और यह भी पता नहीं लगाया जा सका है कि उन्हें कोई पुरानी बीमारी थी या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेशी डॉक्टर पिछले छह महीनों के दौरान तीन बार कोविड-19 से संक्रमित हुआ है। इस खबर से वैज्ञानिक भी हैरान हैं और वह इस तरह की संभावना से इनकार कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरी दुनिया प्रभावित है। इस घातक वायरस की वजह से लाखों लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही साथ अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है। इस बीच हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक बांग्लादेशी डॉक्टर पिछले छह महीनों के दौरान तीन बार कोविड-19 से संक्रमित हुआ है। इस खबर से वैज्ञानिक भी हैरान हैं और वह इस तरह की संभावना से इनकार कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, बताया गया है कि डॉक्टर दास पहली बार अप्रैल में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद काम पर लौटने के बाद जुलाई में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे। उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था और जबतक निगेटिव रिपोर्ट नहीं आई तब तक वह काम पर लौटे। 

बताया जा रहा है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर डॉक्टर दास के कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि दास की उम्र को लेकर खुलासा नहीं किया गया है और यह भी पता नहीं लगाया जा सका है कि उन्हें कोई पुरानी बीमारी थी या नहीं।

ग्लोबल टाइम्स से बात करते हुए, पेकिंग विश्वविद्यालय में सार्वजनिक स्वास्थ्य के उप प्रमुख वांग प्यू ने कहा, 'यह एक असाधारण मामला है और इसके दो संभावित कारण हो सकते हैं। एक यह है कि डॉक्टर की इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण शरीर में एंटी-बॉडी अल्पकालिक रहे होंगे, जिसकी वजह से वह तीसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि दूसरा संभावित कारण यह हो सकता है कि वायरस बड़ी संख्या में म्यूटेशन  से गुजरा हो और एंटी-बॉडी का उस मात्रा में विकास न हुआ हो जिससे वायरस से लड़ा जा सके। हालांकि ब्रिटिश विशेषज्ञों ने रिपोर्ट को 'बकवास' कहा है।  

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा