लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना के कहर से खौफ में अमेरिका, 24 घंटे में 100 से अधिक मौतें, सीनेटर रैंड पॉल भी हुए संक्रमित

By अनुराग आनंद | Updated: March 23, 2020 08:17 IST

अमेरिका में कम से कम 30 हजार लोग इस विषाणु से संक्रमित हुए हैं। यही नहीं, अमेरिका के सीनेटर व राजनीतिज्ञ भी अब कोरोना के शिकार हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को हुए टेस्ट में 57 वर्षीय रैंड पॉल को पॉजिटिव पाया गया है।कोरोना टेस्ट के पॉजिटिव पाए जाने वालों वह पहले अमेरिकी सीनेटर हैं।

वाशिंगटन:अमेरिका भले ही दुनिया का सर्वाधिक ताकतवर देश हो, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के आगे इस देश की एक नहीं चल रही है। कोरोना के कहर से अमेरिकी लोग खौफ में हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 100 से अधिक लोगों की यहां मौत हुई है जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गयी है।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह आंकड़ा जारी किया। अब तक सबसे अधिक न्यूयार्क (114 मौतें), वाशिंगटन (94मौतें) और कैलीफोर्निया (28मौतें) प्रांत प्रभावित हुए हैं।

अमेरिका में कम से कम 30 हजार लोग इस विषाणु से संक्रमित हुए हैं। यही नहीं, अमेरिका के सीनेटर व राजनीतिज्ञ भी अब कोरोना के शिकार हो गए हैं।

सीएनएन के मुताबिक, संक्रमित होने वालों में अमेरिकन सीनेटर रैंड पॉल भी शामिल हो गए हैं। रविवार को हुए टेस्ट में 57 वर्षीय रैंड को पॉजिटिव पाया गया है।

बता दें कि पॉल के ऑफिस की ओर से ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उसने लिखा- पॉल को कोविड-19 वायरस से पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन वह ठीक हैं और पृथक हैं।

बता दें कि कोरोना टेस्ट के पॉजिटिव पाए जाने वालों वह पहले अमेरिकी सीनेटर हैं। अमेरिका में कम से कम 30 हजार लोग इस विषाणु से संक्रमित हुए हैं। 

रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार की सुबह सीनेटर पॉल अपने साथी कर्मचारियों के साथ जिम गए थे और रिपब्लिकन सीनेटर्स के साथ लंच किया था। इसमें शामिल सभी लोग डरे हुए हैं और उनका डरना सही भी है।

कनसास के सीनेटर जेरी मॉरन ने इस बारे में कहा, 'मैंने देखा रविवार को पॉल स्विमिंगपूल में नहा रहे थे।' यही वजह है कि जिम से लेकर स्विमिंगपूल तक में शामिल सभी लोगों का टेस्ट किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक