लाइव न्यूज़ :

खाद्य संकट की समस्या और भयावह, कोरोना ने हालात खराब किया, रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 55 देशों में 13.5 करोड़ लोग संकट में थे

By भाषा | Updated: April 21, 2020 20:01 IST

कोरोना वायरस विश्व में संकट बनता जा रहा है। अब तक इस महामारी से 171,843 लाख लोग मर चुके हैं। इस संकट के कारण दुनिया भर में 2,505,367 लोग मरीज बन गए हैं। रिपोर्ट ेमें कहा जा रहा है कि अब दुनिया में खाद्य असुरक्षा का मामला बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों पर महामारी के चलते स्वास्थ्य और सामाजिक आर्थिक झटके की मार सबसे अधिक पड़ेगी।ऐसे में कोविड-19 महामारी की वजह से इन लोगों की स्थिति और चिंताजनक होगी।

पेरिसः दुनिया में पिछले साल से ही खाद्य असुरक्षा बढ़ रही थी और अब कोरोना वायरस संकट के बाद स्थिति और खराब होने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा खाद्य संकट पर मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 55 देशों में 13.5 करोड़ लोग गंभीर खाद्य संकट या मानवीय दृष्टि से आपात स्थिति में जीवनयापन कर रहे थे। यह संख्या रिपोर्ट तैयार करने के चार साल के दौरान दो करोड़ बढ़ी है जिससे आंकड़ा इस रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन और विश्व खाद्य कार्यक्रम मंगलवार को यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपेंगे। रिपोर्ट में इस और पिछले साल के दौरान 50 देशों के खाद्य संकट का सामना कर रहे लोगों के आंकड़ों की तुलना की गई है। इस दौरान खाद्य संकट का सामना कर रहे लोगों की संख्या करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 12.3 करोड़ पर पहुंच गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी प्रमुख वजह विवाद, आर्थिक झटके और मौसम से जुड़े संकट मसलन सूखा आदि हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि एक और झटका लगता है तो 18.30 करोड़ और लोगों के खाद्य संकट की स्थिति में जाने का जोखिम है। इस रिपोर्ट के लिए आंकड़े जुटाने का काम कोविड-19 महामारी फैलने से पहले पूरा हो गया था।

रिपोर्ट के लेखकों ने आगाह किया है कि इस महामारी की वजह से स्थिति और चिंताजनक होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 13.5 करोड़ लोग पहले से खाद्य असुरक्षा की स्थिति में थे। ऐसे में कोविड-19 महामारी की वजह से इन लोगों की स्थिति और चिंताजनक होगी। इन लोगों पर महामारी के चलते स्वास्थ्य और सामाजिक आर्थिक झटके की मार सबसे अधिक पड़ेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांसजर्मनीअमेरिकादिल्लीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा