लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: बांग्लादेश में सोमवार से सात दिनों के लिए लॉकडाउन लागू होगा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 15:37 IST

Open in App

ढाका, तीन अप्रैल बांग्लादेश में कोविड-19 के मामलों और मौतों में इजाफे के मद्देनजर सरकार ने सोमवार से देश में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार सड़क परिवहन मंत्री ओबैदुल कादर ने शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 6830 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 624,594 हो गयी। वहीं पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 50 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 9,155 पर पहुंच गई।

सत्तारूढ़ आवामी लीग के महासचिव कादर ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने सोमवार से सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है क्योंकि देश में कोरोना वायरस के मामले और उससे होने वाली मौतें बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि यह आदेश जरूरी एवं आपात सेवाओं पर लागू नहीं होगा।

खबर के अनुसार फैक्टरियां खुली रहेंगी और श्रमिक स्वच्छता के नियमों का पालन करते हुए पालियों में काम करेंगे।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार जन प्रशासन राज्य मंत्री फरहाद हुसैन ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के दौरान सभी कार्यालय एवं अदालते बंद रहेंगी जबकि कारखाने एवं मिलें पालियों में चलती रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'