लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट: थाईलैंड में बेकार खड़ीं टैक्सियों की छत पर उगाई जा रहीं सब्जियां

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:33 IST

Open in App

बैंकॉक, 16 सितंबर (एपी) थाईलैंड में ‘रूफटॉप गार्डन’ को नया आयाम मिल रहा है और कोरोना वायरस संकट की वजह से बेकार खड़ीं टैक्सियों की छतों पर सब्जियों की खेती की जाने लगी है।

दो टैक्सी संगठनों के कर्मचारी इस सप्ताह एकत्र हुए और अपनी टैक्सियों की छतों पर मिट्टी तथा पानी का इस्तेमाल कर टमाटर, खीरा एवं अन्य सब्जियों की खेती की शुरुआत की।

कोरोना वायरस संक्रमण रोधी प्रतिबंधों के चलते रात्चापुरक और बोवोर्न टैक्सी संगठनों की इस समय केवल 500 टैक्सियां सड़कों पर चल रही हैं तथा 2,500 टैक्सी बेकार खड़ी हैं।

टैक्सी संगठन से जुड़े थापाकोर्न अससावलेरत्कुल ने कहा कि महामारी के चलते बंद हुए कारोबार की वजह से पहली और दूसरी लहर के दौरान हजारों चालक अपनी टैक्सियां छोड़कर अपने गांवों को लौट गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है कि टैक्सी कंपनियां भरी संकट में हैं तथा यदि जल्द मदद नहीं मिली तो परेशानी और विकट हो जाएगी।

थापाकोर्न ने कहा, ‘‘टैक्सियों की छतों पर सब्जियों की खेती विरोध प्रकट करने और मेरे कर्मचारियों का पेट भरने-दोनों के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें