लाइव न्यूज़ :

Corona Virus: चीन में हालात खराब, बीजिंग में कोविड-19 के गंभीर मामले बढ़ सकते हैं, चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी

By भाषा | Updated: December 21, 2022 22:17 IST

Corona Virus: पेकिंग यूनिवर्सिटी फर्स्ट अस्पताल के श्वसन विशेषज्ञ वांग गुआंगफा ने चेतावनी दी कि अगले पखवाड़े में बीजिंग में कोविड-19 के गंभीर मामले बढ़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण की नई लहर से घिरे बीजिंग में चिकित्सा संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।चिकित्सा संसाधनों की कोई कमी नहीं रहे, यह सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण कारक है। ओमीक्रॉन स्वरूप से प्रभावित हैं, मुख्य रूप से बीए.5.2 और बीएफ.7 तेजी से फैल रहे हैं।

बीजिंगः चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीन में कोरोना वायरस संक्रमण की एक नई लहर के परिणामस्वरूप नए स्वरूप सामने आ सकते हैं और इस घातक वायरस से निपटने के लिए अधिकारियों को अस्पतालों का एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क स्थापित करना पड़ेगा।

पेकिंग यूनिवर्सिटी फर्स्ट अस्पताल के श्वसन विशेषज्ञ वांग गुआंगफा ने चेतावनी दी कि अगले पखवाड़े में बीजिंग में कोविड-19 के गंभीर मामले बढ़ सकते हैं। वांग ने सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ को बताया कि कि कोरोना संक्रमण की नई लहर से घिरे बीजिंग में चिकित्सा संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 मामलों के इलाज में सफलता दर बढ़ाने में चिकित्सा संसाधनों की कोई कमी नहीं रहे, यह सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण कारक है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अस्पतालों में वायरस से निपटने की सभी तैयारियां करनी चाहिए।’’ स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, चीनी शहर वर्तमान में अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रॉन स्वरूप से प्रभावित हैं, मुख्य रूप से बीए.5.2 और बीएफ.7 तेजी से फैल रहे हैं।

बीजिंग में शवदाह गृहों में भीड़ बढ़ने की खबरें सामने आ रही है। बीजिंग में पिछले कुछ दिनों में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई चीनी दवा कंपनियां सर्दी और बुखार की दवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।

चाइना सीडीसी के ‘नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वायरल डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ के निदेशक शू वेनबो ने कहा कि प्रत्येक अस्पताल से बाहरी रोगियों और आपातकालीन कक्ष में 15 रोगियों और गंभीर बीमारियों वाले 10 रोगियों के नमूने एकत्र करने की अपेक्षा की जाती है। 

टॅग्स :चीनCoronaकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल