लाइव न्यूज़ :

कोरोना : वुहान लैब से वायरस लीक की थ्योरी की जांच के डब्ल्यूएचओ के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं है चीन

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:36 IST

Open in App

(के. जे.एम. वर्मा)

बीजिंग, 31 मार्च चीन ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति कहां से हुई इसकी जांच अमेरिका समेत अन्य देशों में भी की जानी चाहिए।

चीन के वुहान शहर में स्थित वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (डब्ल्यूआईवी) का दौरा करने के बाद कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच करने वाले विशेषज्ञों के दल की रिपोर्ट जारी करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टी. ए. गेब्रेयेसस ने कहा कि इसमें और जांच की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान लगाए गए आरोपों पर बहस की गुंजाइश छोड़ दी है।

ट्रंप द्वारा चीन का पक्ष लेने का आरोप झेल चुके विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने मंगलवार को जिनेवा ने कहा, ‘‘हालांकि, टीम का निष्कर्ष है कि लैब से लीक होने की कहानी के सच होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन इसकी और जांच करने की जरुरत है, तथा इसके लिये ज्यादा संख्या में विशेषज्ञों को शामिल करने की जरुरत है, जिन्हें उपलब्ध कराने के लिए मैं तैयार हूं।’’

आरोपों का सामना करने के दौरान चीन ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बना लिए थे, ऐसे में इसकी और जांच करने की उनकी पेशकश चीन के लिए झटका है। गौरतलब है कि चीन पर आरोप लगे हैं कि उसने जानलेवा वायरस से जुड़ी जानकारी छुपायी और वुहान में उसे नियंत्रित करने में देरी की।

विशेषज्ञों की रिपोर्ट और उसपर डब्ल्यूएचओ प्रमुख की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय की प्रमुख हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता है कि बयान सटीक उद्धृत किया गया है क्योंकि जहां तक मैं देख सकती हूं, विशेषज्ञों ने कहा कि वे लैब से लीक होने की संभावना से पूरी तरह इंकार नहीं कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिला है।’’

हुआ ने विशेषज्ञों के दल की टिप्पणी पर जोर दिया कि लैब से लीक होने की बात सच होने की संभावना बहुत कम है।

हुआ ने चीन के पुराने रुख को फिर से दोहराया कि वायरस चीन के बाहर से आया है और मैरीलैंड के फोर्ट डेट्रिक स्थित अमेरिकी बायो लैब पर अंगुली उठायी। चीन पहले भी कह चुका है कि इस बायो लैब की भी विशेषज्ञों को जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर जरूरत है तो हमें अन्य जगहों पर भी अध्ययन करना चाहिए और हम आशा करते हैं कि जरूरी होने पर अन्य देश भी डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञों की टीम के साथ वैसे ही खुले और पारदर्शी तरीके से सहयोग करेंगे, जैसे चीन ने किया। हमारा मानना है कि यह दुनिया के हित में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला