लाइव न्यूज़ :

विस्फोटक के निशान मिलने की पुष्टि, पाकिस्तान ने बस में विस्फोट मामले पर कहा

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:58 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 15 जुलाई पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बस में विस्फोट मामले की प्रारंभिक जांच में विस्फोटकों के निशान मिलने की ‘पुष्टि’ हुई है और आतंकवादी कृत्य से इंकार नहीं किया जा सकता है। घटना में नौ चीनी नागरिकों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी थी।

सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी की टिप्पणी पाकिस्तान और चीन द्वारा घटना के संभावित कारणों पर आए परस्पर विरोधी बयानों के एक दिन बाद आयी है। चीन ने इस घटना को बम हमला करार दिया था, जबकि पाकिस्तान ने कहा था कि विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ। यह घटना बुधवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर कोहिस्तान जिले के दासू इलाके में हुई, जहां चीनी इंजीनियर और निर्माण श्रमिक पाकिस्तान की एक बांध परियोजना में मदद कर रहे हैं। यह परियोजना 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का हिस्सा है।

चौधरी ने ट्वीट किया, ‘‘दासू की घटना की प्रारंभिक जांच में अब विस्फोटकों के निशान की पुष्टि हुई है, आतंकवादी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री (इमरान खान) निजी तौर पर सभी घटनाओं की निगरानी कर रहे हैं। इस संबंध में सरकार चीनी दूतावास के साथ करीबी संपर्क में है और हम आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

निर्माणाधीन दासू बांध परियोजना स्थल के लिए चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट होने से नौ चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कॉर्प्स के दो सैनिकों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और 39 अन्य घायल हुए थे। विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गयी। चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह विस्फोट की जांच के लिए एक विशेष टीम पाकिस्तान भेज रहा है।

इस बीच, ‘डॉन’ अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक चीनी नागरिक लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक अधिकारियों की ओर से लापता व्यक्ति के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गयी है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बुधवार को कहा था कि ‘‘यांत्रिक गड़बड़ी’ के कारण ‘‘गैस रिसाव’’ हुआ, जिसके परिणामस्वरूप बस में विस्फोट हुआ, और बस खाई में गिर गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल