लाइव न्यूज़ :

वायरस के सभी स्वरूपों के खिलाफ टीकों के प्रभावी होने का भरोसा बढ़ रहा है: जॉनसन

By भाषा | Updated: May 19, 2021 21:07 IST

Open in App

लंदन, 19 मई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को कहा कि यह मान्यता बढ़ रही है कि देश में इस समय कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा के लिए लगाये जा रहे टीके इस घातक वायरस के सभी स्वरूपों के खिलाफ प्रभावी हैं जिनमें सबसे पहले भारत में सामने आया इसका स्वरूप ‘बी1.617.2’ भी है।

हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री के साप्ताहिक प्रश्न सत्र के दौरान जॉनसन ने कहा कि बी1.617.2 पर नये आंकड़ों की बुधवार को समीक्षा की गयी और तेजी से फैलने वाले वायरस के इस स्वरूप से सर्वाधिक प्रभावित हो सकने वाले क्षेत्रों के लोगों के बड़ी संख्या में टीके लगवाने का स्वागत किया।

जॉनसन ने संसद सदस्यों से कहा, ‘‘हमने आज सुबह फिर आंकड़ों पर नजर डाली और मैं सदन को बता सकता हूं कि हमारा भरोसा इस बारे में बढ़ रहा है कि टीके वायरस के भारतीय स्वरूप समेत सभी प्रारूपों के खिलाफ प्रभावी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से इस संदर्भ में मैं बोल्टन और ब्लैकबर्न तथा अन्य कई जगहों के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो रिकॉर्ड संख्या में टीके लगवाने के लिए आ रहे हैं।’’

जॉनसन ने एक दिन पहले कहा था कि विशेषज्ञ बी1.617.2 के महामारी विज्ञान का विश्लेषण करने में लगातार लगे हुए हैं और ब्रिटेन को 21 जून तक के लिए निर्धारित लॉकडाउन की पाबंदियों को समाप्त करने की अपनी योजना की रूपरेखा से हटने की जरूरत नहीं है।

वायरस के भारत में सबसे पहले सामने आये स्वरूप के ब्रिटेन में आये 2,300 से अधिक मामलों से इस बात की आशंका पैदा हो गयी थी कि लॉकडाउन हटाने की कार्ययोजना लटक सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'