लाइव न्यूज़ :

कोलंबिया ने किया था पाकिस्तान समर्थन?, सांसद शशि थरूर ने कहा-सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सामने पाक से दिया बयान वापस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2025 12:32 IST

भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लगातार समर्थन दिए जाने की बात कोलंबिया के सामने रखी जिसके बाद कोलंबिया ने पहले दिया दिया अपना बयान वापस ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देयोलांडा विलाविसेंशियो से मुलाकात के बाद बोगोटा द्वारा विवादास्पद बयान वापस लिए जाने की पुष्टि की।आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं। दृष्टिकोण से अवगत कराने के लिए कोलंबिया की यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

बोगोटाः कोलंबिया ने पहलगाम हमले के जवाब में भारत के सैन्य हमलों के बाद हुए जान-माल के नुकसान को लेकर पाकिस्तान के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाला अपना बयान वापस ले लिया है। भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लगातार समर्थन दिए जाने की बात कोलंबिया के सामने रखी जिसके बाद कोलंबिया ने पहले दिया दिया अपना बयान वापस ले लिया।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर ने कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोजा योलांडा विलाविसेंशियो से मुलाकात के बाद बोगोटा द्वारा विवादास्पद बयान वापस लिए जाने की पुष्टि की। सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं।

थरूर सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को पाकिस्तान के समर्थन और आतंकवाद के प्रति भारत के कतई बर्दाश्त नहीं करने के दृष्टिकोण से अवगत कराने के लिए कोलंबिया की यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। थरूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज की शुरुआत कोलंबिया की विदेश उप मंत्री रोजा योलांडा विलाविसेंशियो और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मामलों से जुड़े उनके वरिष्ठ सहयोगियों के साथ एक शानदार बैठक से हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हाल की घटनाओं पर भारत के दृष्टिकोण से उन्हें अवगत कराया और कोलंबिया द्वारा आठ मई को पाकिस्तान के प्रति ‘हार्दिक संवेदना’ व्यक्त किए जाने संबंधी बयान पर निराशा व्यक्त की।’’ कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘मंत्री ने मुझे आश्वासन दिया कि बयान वापस ले लिया गया है और उन्होंने हमारे रुख को उचित तरीके से समझा है तथा उसका पुरजोर समर्थन किया गया है।’’

थरूर ने भारत की सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान में हुई जान-माल की हानि को लेकर कोलंबिया द्वारा संवेदना जताए जाने पर बृहस्पतिवार को गहरी निराशा व्यक्त की थी। हालांकि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कोलंबिया के रुख और उसके द्वारा बयान वापस लेने को लेकर नयी दिल्ली की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टॅग्स :पाकिस्तानColombiaशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!