लाइव न्यूज़ :

आईएसआई के साथ तालिबान के रिश्ते पर बंद कमरों में चर्चा हो: अमेरिका रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:49 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 सितंबर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सीनेटरों से कहा है कि तालिबान के साथ पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संबंधों पर केवल बंद कमरों के भीतर ही चर्चा की जा सकती है। उनके साथ दो शीर्ष जनरल भी मौजूद थे।

ऑस्टिन ने सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों से कहा, ‘‘पाकिस्तान के बारे में एक गहन बातचीत शायद यहां एक बंद कमरे में उचित होगी।’’ उनके दो जनरलों, यूएस ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिले और यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने भी यही कहा।

मिले ने कहा, ‘‘मैंने पिछले कुछ वर्षों में और हाल ही में पाकिस्तानियों के साथ कई बार बातचीत की है और मेरे दिमाग में कोई सवाल नहीं है कि पाकिस्तान और तालिबान के बीच संबंध तेजी से जटिल होते जा रहे हैं।’’

आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद अगस्त के आखिरी सप्ताह में अघोषित दौरे पर काबुल गए थे और तालिबान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। अगस्त के मध्य में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी पर कब्जा करने के बाद से वह अफगानिस्तान का दौरा करने वाले पहले उच्च पदस्थ विदेशी अधिकारी थे।

मैकेंजी ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी के परिणामस्वरूप तालिबान के साथ पाकिस्तान के संबंध काफी जटिल होते जा रहे हैं।

सीनेटर जीन शाहीन ने पूछा, ‘‘क्या हम उम्मीद करते हैं कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद यह संबंध और अधिक जटिल हो जाएगा? क्या हम पाकिस्तान के परमाणु हथियारों और उस क्षमता के बारे में चिंतित हैं कि आतंकवादी समूह उन हथियारों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं?"

सीनेटर गैरी पीटर्स ने पाकिस्तान के साथ साझा हितों के बारे में पूछा तो ऑस्टिन ने कहा, “ मुझे लगता है कि एक प्रमुख साझा हित अफगानिस्तान या क्षेत्र में मानवीय आपदा को रोकना है। और इसलिए, मुझे लगता है कि हम उस हित को साझा करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा